Connect with us

आज की सुर्खियां

4 जून : 18 साल बाद आरसीबी को ‘विराट’ सफलता

Published

on

सांकेतिक तस्वीर

देश की प्रमुख खबरें :

1- पंजाब को हराकर बेंगलूरू पहली बार आईपीएल चैंपियन बना, 18 साल के संघर्ष के बाद जीतने पर भावुक हुए विराट कोहली

2- ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग को लेकर कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दलों ने पीएम को पत्र लिखा।

3- भारत ने पहली बार खुलासा किया – पाक के 6 फाइटर जेट, क्रूज मिसाइले व ड्रोन ढेर किए। सीडीएस बोले, पाक को 8 घंटे में ही उसे संघर्ष विराम पर मजबूर कर दिया।

4- ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए, इतिहास गवाह है..यही भाजपा-आरएसएस का चरित्र है – राहुल गांधी । भाजपा ने बयान पर जतायी कड़ी प्रतिक्रिया।

5- संसद के मानसून सत्र में जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही केंद्र सरकार, जज के सरकारी बंगले से अधजले नोट पाए गए थे।

 

विदेश की प्रमुख खबरें :

1- अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने कहा कि रूस से भारत का हथियार खरीदना और ब्रिक्स (BRICS) संगठन का हिस्सा बनकर वैश्विक व्यापार में डॉलर के वर्चस्व को चुनौती देना अमेरिका को पसंद नहीं है।

2- ईरान को दिए गए प्रस्ताव से एक दिन बाद ही पलटे ट्रंप, अपने विशेष दूत के जरिए ईरान को दिया था सीमित मात्रा में यूरेनियम संर्वधन (शुद्ध) करने का प्रस्ताव।

3- पाक : भूकंप की आड़ में कैद से 216 कैदी भागे, सोमवार देर रात भूकंप के 16 झटकों के बाद कैदियों को बैरक के मैदान में लाया गया था जहां बंदूक की नोक पर कैदियों ने जेल का मेन दरवाजा खुलवा दिया।

4- डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी नीतियों के चलते अमेरिका से पहली बार पलायन कर चुके 75% वैज्ञानिक, अमेरिकन एसोसिशएन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस की रिपोर्ट में हुआ खुलासा। यूरोप व एशिया में नए ठिकाने को मजबूर हुए वैज्ञानिक

5- पाकिस्तान में टिकटॉकर सना यूसुफ की उनके घर में ही गोली मारकर हत्या, 17 साल की सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर ने एक दिन पहले ही मनाया था अपना जन्मदिन

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *