Connect with us

आज की सुर्खियां

दिल्ली ही नहीं पूरे देश में बैन होने चाहिए पटाखे : सीजेआई

Published

on

सुप्रीम कोर्ट (साभार इंटरनेट)

देश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- ‘जब पर्यावरण प्रदूषण पूरे देश का मुद्दा है तो पटाखों पर बैन सिर्फ दिल्ली में क्यों… इसे पूरे देश में लागू होना चाहिए।’ – बीआर गवई, सीजेआई

2- राधाकृष्णन ने देश के 15वें उपराष्ट्रपति की शपथ ली, कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी पहुंचे जो इस्तीफा देने का बाद से नदारद थे।

3- किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग प्रदर्शनकारी महिला को ‘बिका हुआ’ बताने वाले ट्वीट के लिए सांसद कंगना रानौत पर चलेगा मानहानि मुकद्दमा। सुप्रीम कोर्ट, कहा– ‘आपने इसमें मसाला जोड़ा।’

4- दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी से अफरा-तफरी; जज समेत सभी को निकालकर चार घंटे छानबीन चली। बॉम्बे हाईकोर्ट को भी ईमेल से धमकी।

5- ढाई साल से चल रही जातीय हिंसा के बीच शुक्रवार को पहली बार मणिपुर में होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, दौरे से पहले इलाके में हिंसा के हालत नाजुक।

विदेश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- नेपाल की पहली महिला पीएम बनीं सुशीला कार्की, संसद भंग; अन्य मंत्री नहीं बनाए गए, अगले छह महीने में नए चुनाव होंगे।

2- अमेरिका में पत्नी–बेटे के सामने एक भारतीय होटल मैनेजर का सिर काटा डाला, हमलावर उसी होटल में सहकर्मी था।

3- रूस–यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रुकी, रूसी राष्ट्रपति ने यूरोपीय देशों पर वार्ता में बाधा डालने का लगाया आरोप।

4- इज़रायल–कतर के बीच हालिया तनाव के बीच न्यूयॉर्क में शुक्रवार को कतर पीएम से मिलेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

5- नेपाल में प्रदर्शन के दौरान ध्वस्त कर दिए गए पुलिस थाने व चेक पोस्ट ठीक किए जा रहे,  पुलिस ने दोबारा ड्यूटी शुरू की।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।