आज की सुर्खियां
बिहार Voter List में जुड़े नए वोटरों पर जानकारी मांगी; रूसी सेना में गुजराती युवक के लड़ने का दावा
देश की पांच प्रमुख खबरें
1- SIR : बिहार की फ़ाइनल वोटर लिस्ट को लेकर असमंजस, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से अंतिम सूची में नए वोटर जोड़ने से जुड़ी सभी जानकारी गुरुवार तक मांगी।
2- हिमाचल के बिलासपुर में चलती बस के ऊपर मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 15 लोगों की मौत हुई, पीएम-राष्ट्रपति ने शोक जताया।
3- प्रधान मुख्य न्यायधीश बीआर गवई को जूता फेंककर मारने वाला 71 साल का वकील बोला- मुझे कोई पछतावा नहीं। पुलिस ने एक यूट्यूबर को पूछताछ के बाद छोड़ा। CJI की मां ने कड़ी आलोचना की।
4- निठारी कांठ के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली के ऊपर चल रहे आखिरी केस की सजा पलट सकती है, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से संकेत मिले, आदेश सुरक्षित रखा। 12 मामलों में पहले ही कोली बरी हो चुके हैं। सभी में एकसमान तथ्य ही पुलिस ने रखे थे।
5- हरियाणा के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के IG वाईएस पूरन ने कथिततौर पर ख़ुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, उनकी पत्नी भी आईएएस अफ़सर हैं जो इस समय सीएम सैनी के साथ जापान डेलीगेशन में गई हुई हैं।
दुनिया की पांच प्रमुख खबरें
1- अन्य देशों से अमेरिका जाने वाले सभी मध्यम और भारी ट्रकों पर एक नवंबर से 25% टैरिफ़ लगेगा, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की।
2- यूक्रेनी सेना ने वीडियो जारी करके दावा किया – गुजरात का एक युवक रूसी सेना की ओर से यूक्रेन के ख़िलाफ़ युद्ध में शामिल।
3- हमास के इज़रायल पर हमले के दो साल पूरे होने पर गज़ा में इजरायली सेना ने बमबारी जारी रखी। उधर, इजिप्ट में इज़रायल व हमास की अप्रत्यक्ष वार्ता शुरू ।
4- रूस का दावा, यूक्रेनी ड्रोन ने उसके एक परमाणु संयंत्र पर हमले की नाकाम कोशिश की, ड्रोन क्रैश हो गया।
5- यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइल देने पर विचार कर रहा अमेरिका, ट्रंप ने पूछा– मिसाइल देने के पहले यूक्रेन अपनी योजना बताए। कहा– वह इस युद्ध को और बढ़ाना नहीं चाहते।

