Connect with us

आज की सुर्खियां

ट्रंप का दावा- ‘भारत जल्द ही रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा’, भारत ने ऐसी बातचीत से इनकार किया

Published

on

देेश की प्रमुख पांच खबरें :

  1. ट्रंप का दावा, “पीएम मोदी ने जल्द ही रूस से तेल खरीद बंद करने का आश्वासन दिया”, भारतीय विदेश मंत्रालय का ऐसी वार्ता से इनकार।
  2. गुजरात में भूपेंद्र पटेल की सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया, आज नई कैबिनेट शपथ लेगी। तीन साल पहले दूसरी बार सीएम बने।
  3. महागठबंधन ने अब तक शीट शेयरिंग का ऐलान नहीं,  कांग्रेस ने 48 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। आज नामांकन का आखिरी दिन।
  4. सीबीआई ने पंजाब पुलिस में रोपड़ रेंज के DIG को रिश्वत लेने के आरोप में उनके दफ्तर से गिरफ्तार किया। 5 करोड़ से ज्यादा का कैश मिला।
  5. असम के बक्सा जिले में गायक जुबीन गर्ग की मौत के गिरफ्तार आरोपियों को शिफ्ट किए जाने के खिलाफ हुई झड़प के बाद इंटरनेट बंद।

 

विदेेश की प्रमुख पांच खबरें :

  1. ट्रंप की पुतिन से फोन पर वार्ता, ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा- मिडिल ईस्ट में ‘शांति’ लाने के लिए पुतिन ने बधाई दी।
  2. इजरायल ने दो और बंधकों के शवों की पहचान की और हमास को बचे हुए शव हैंडओवर करने को चेताया। सीजफायर उल्लंघन का आरोप।
  3. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान से संघर्ष पर आरोप लगाया- ‘तालिबान के फैसले दिल्ली में लिए जा रहे हैं।’
  4. ट्रंप ने वेनेजुएला में गुप्त कार्रवाई के लिए खूफिया एजेंसी CIA को अनुमति दी, वेनेजुएला की सरकार संयुक्त राष्ट्र में मुद्दा उठाएगी।
  5. अर्जेंटीना की राष्ट्रपति माइली से मुलाकात के दौरान ट्रंप की चेतावनी, अगर दोबारा सरकार नहीं बनी तो उनके देश को वित्तीय मदद रोक देंगेे।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *