Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

वैशाली : बेल तोड़ने पर एक बच्चे को बर्बरता से पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

वैशाली में डंडे की पिटाई से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।
वैशाली में डंडे की पिटाई से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।
  • पेड़ से बेल तोड़ रहे बच्चे को दो युवकों ने करछुली से पीटा।
  • बच्ची की पीठ पर गहरे निशान, एक आरोपी गिरफ्तार हुआ।

वैशाली | मुन्ना खान

बिहार के वैशाली जिले में 12 साल के एक बच्चे को पेड़ से फल तोड़ने की कोशिश के दौरान पकड़कर बुरी तरह पीटा गया।

बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने आरोपी के घर के पास लगे एक पेड़ से बेल तोड़ने के लिए गिट्टी मारी।

इस पर नाराज़ होकर गांव के दो युवकों ने बच्चों को पकड़ा और करछुली से उसे पीटा।

घटना की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि घायल हुआ नाबालिग बच्चा व आरोपी दो अलग समुदाय से हैं।

हालांकि इलाके में शांति है।

ये घटना जिले के बेलसर ब्लॉक के मिश्रौलिया गांव की है।

बच्चे का हाजीपुर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया है।

पुलिस भी बच्चे की हालत देख हैरान रह गई

घायल बच्चे को लेकर शिकायत करने उसकी मां रुबैदा खातून 15 अप्रैल की रात को स्थानीय थाना बेलसर पहुंचीं। तब पुलिस भी बच्चे की स्थिति देखकर हैरान रह गई।

बच्चे की पीठ पर पिटाई के गहरे निशान हैं और सिर पर भी घाव के चलते पट्टी बंधी है।

बेलसर थाना पुलिस ने बताया है कि बच्चे को बर्बरता से पीटने वाले एक आरोपी प्रेम मिश्रा को गिरफ्तार कर दिया गया है। जबकि दूसरा आरोपी सन्नी मिश्रा फरार हैं।

पीड़ित बच्चे की मां पुलिस थाना पहुंचीं।

पीड़ित बच्चे की मां पुलिस थाना पहुंचीं।

बच्चे की मां रुबैदा खातून का कहना है कि

“मेरे बेटे ने गांव के ही प्रेम मिश्रा के बेल के एक पेड़ पर ढेला फेंककर फल तोड़ने की कोशिश की।  इस पर प्रेम मिश्रा और सन्नी मिश्रा ने मिलकर बेटे को करछुली से पीटा। पिटाई  से मेरा बेटा बेहोश हो गया और उसके शरीर पर चोटें आईं हैं, पुलिस इन्हें पकड़कर हमें न्याय दिलाए।”

अब देखना होगा कि इस घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस कब तक पकड़ पाती है। मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि ऐसी घटनाएं छोटे बच्चों के मन पर गहरा असर करती हैं जिसे वे पूरी जिंदगी भूल नहीं पाते।

 

 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *