Connect with us

दुनिया गोल

आने वाले दिनों में और भड़क सकता है युद्ध : नाटो देश पोलैंड के PM की बड़ी चेतावनी

Published

on

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क (साभार - X/donaldtusk)

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार शांति वार्ता में प्रगति होने का दावा कर रहे हैं। मगर युद्ध को लेकर एक नेटो सदस्य देश पोलैंड की ओर से ऐसा बयान सामने आया है, जिसके मुताबिक आने वाले समय में युद्ध और भड़क सकता है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा है कि ऐसे कई कारण हैं जिनसे यह माना जा सकता है कि आने वाले दिनों में मध्य पूर्व (or West Asia) में युद्ध और भड़क सकता है।”

पोलैंड के पीएम का यह आकलन, नेटो सदस्य देशों की ओर से मिली जानकारी के आधार पर आया है। गौरतलब है कि अमेरिका, नेटो का सदस्य देश है।

पीएम टस्क ने अपने देश में रिपोर्टरों के सवाल के जवाब में यह अहम टिप्पणी की है। गौरतलब है कि पोलैंड, नेटो का अहम सदस्य है।

पीएम टस्क ने रिपोर्टरों से कहा है कि

‘हमारे सहयोगियों से जो जानकारी मिल रही है, उसके हिसाब से लगता है कि आने वाले दिनों में हालात काबू में आने की संभावना कम है। बल्कि तनाव और बढ़ सकता है।”