Connect with us

आज की सुर्खियां

सैफ पर जानलेवा हमला, इसरो ने फिर बढ़ाया देश का मान

Published

on

सांकेतिक तस्वीर

देश की पांच बड़ी खबरें :

1-अंतरिक्ष में उपग्रहों को आपस में जोड़ने की तकनीकी (डॉकिंग) वाला दुनिया का चौथा देश बना भारत, स्पैडेक्स मिशन की सफलता को लेकर इसरो ने दी जानकारी

2-ऐक्टर सैफ अली खान के घर घुसे चोरों ने उनपर चाकू से हमला किया, लीलावती अस्पताल में सर्जरी हुई, बच्चों के कमरे में घुसे थे चोर।

3-सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन व पेंशन में संशोधन के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी, अगली साल खत्म होगा 7वां वेतन आयोग।

4- गाजा में युद्ध विराम व इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए हुए समझौते को भारत ने सराहा, विदेश मंत्रालय का बयान-  इससे ग़ाज़ा में मानवीय सहायता की सुरक्षित और निरंतर आपूर्ति होगी।

5- 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिअंतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

विदेश की पांच बड़ी खबरें :

1- गाजा युद्ध : सीजफायर के ऐलान के बाद भी गाजा में बमबारी से 72 लोगों की मौत, हमास के साथ युद्ध विराम के समझौते पर इजरायली कैबिनेट में होनी थी वोटिंग, पीएम नेतन्याहू ने रोका।

2- शीत युद्ध के दौरान तीन भारतीय ऊर्जा कंपनियों पर लगाए प्रतिबंधों को अमेरिका की बाइडेन सरकार ने वापस लिया।

3- यूक्रेन को सौ साल का सुरक्षा व सहयोग का वादा लेकर कीव पहुंचे ब्रितानी पीएम, साझेदारी पर करेंगे हस्ताक्षर।

4- अडाणी पर रिपोर्ट लाकर राजनीति भूचाल मचा देने वाली शॉर्टसेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च बंद होगी, संस्थापक ने बंद किए जाने को बताया निजी फैसला

5- पाक में सत्ता से तनाव के बीच विपक्षी दल पीटीआई के प्रतिनिधि पाक सेना प्रमुख से मिले, राजनीतिक बंदियों को रिहा करने की मांग उठाई।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *