आज की सुर्खियां
अफ्रीका को यूएन में स्थायी सीट मिले – यूएन प्रमुख
The Security Council consists of 15 members, 5 permanent and 10 non- permanent. The P5 are @Chinamission2un @franceonu @RussiaUN @UKUN_NewYork @USUN 1/2
— UN Security Council News (@un_council) March 9, 2024
देश की पांच बड़ी खबरें
1- ट्रेनी डॉक्ट के रेप-मर्डर मामले में हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी, स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म।
2- दुष्कर्म मामले मेें सजा काट रहा आसाराम इलाज के लिए 7 दिन की पैरोल पर, 21वीं बार फरलो पर बाहर आया गुरमीत राम रहीम।
3- विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य ठहराने के मामले पर फ़ैसला 16 अगस्त तक टला, संयुक्त रूप से सिल्वर देने की मांग पर हुई थी सुनवाई।
3- दिल्ली में 15 अगस्त को झंडा फहराने के लिए उपराज्यपाल ने आतिशी की जगह कैलाश गहलोत को चुना, पर्यावरण मंत्री की निभा रहे हैं जिम्मेदारी।
4- एलोपैथी को बदनाम करने और अपनी दवाओं से इलाज का दावा करने के मामले में बाबा रामदेव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश की अवमानना का केस बंद किया।
विदेश की पांच बड़ी खबरें
1- अफ्रीका को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट मिलनी चाहिए – संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने की अपील।
2- हमास ने इजरायल के तेल-अवीव में दो रॉकेट दागे, कहा- गाजा के स्कूल पर हुए हमले में मौतों का बदला है, आगे भी जारी रहेगा।
3- पूर्व पीएम शेख़ हसीना के खिलाफ हत्या के मामले में होगी जांच, अदालत ने एक राशन दुकानदार के मामले में संदिग्ध मानते हुए जांच के दिए आदेश।
4- अमेरिका बोला- बांग्लादेश के तख्तापलट में उसका हाथ नहीं; व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने जारी किया बयान। शेख हसीना ने कहा था द्वीप हथियाना चाहते थे।
5- बांग्लादेश में हर साल 15 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय शोक दिवस की छुट्टी अंतरिम सरकार ने रद्द की, शेख मुजीब की हत्या पर मनाया जाता था शोक।

