Connect with us

आज की सुर्खियां

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान तीसरी बार टली

Published

on

देश की प्रमुख खबरें : 

1- शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान तीसरी बार टली, अब 11 जून को होगी नासा के Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग।

2-  डीआरडीओ ने 10 भारतीय कंपनियों को 9 रक्षा तकनीकें हस्तांतरित कीं, यह कदम भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और निजी उद्योगों की क्षमता को मजबूत करने की दिशा में लिया।

 3-  मेघालय हनीमून मर्डर केस : मेघालय में मारे गए राजा रघुवंशी की मौत के मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी और तीन हत्यारे हिरासत में लिए गए, जबकि एक कथित प्रेमी अभी भी फरार।

 4- भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 3-2 से हराया, अपने यूरोप दौरे की शुरुआत बड़ी जीत से। इस साल चिली में होने वाले विश्वकप से पहले इस सफलता का मिलना अहम।  

5- केरल में 52 दिन का ट्रॉलिंग प्रतिबंध लागू, 9 जून 2025 की मध्यरात्रि से केरल ने अपनी तटीय जल सीमा में 31 जुलाई 2025 तक ट्रॉलिंग प्रतिबंध लागू किया है, ताकि समुद्री संरक्षण और मत्स्य संसाधनों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा दिया जा सके।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *