Connect with us

आज की सुर्खियां

8 जून : अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी के ख़िलाफ़ आम अमेरिकी खड़े हुए

Published

on

सांकेतिक तस्वीर

देश की प्रमुख खबरें : 

1- राहुल गांधी ने इंडियन एक्सप्रेस में लेख लिखकर महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोप लगाए, बिहार में भी मैच फिक्सिंग की संभावना जताती। चुनाव आयोग ने आरोपों को बेतुका बताया।  

2-  भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के विदेशमंत्री से भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर प्रसाद ने कहा- हमारी अपेक्षा कि आतंकवादी और पीड़ित को एक समान न समझें सहयोगी देश। 

3-  चारधाम यात्रा के दौरान इस साल उत्तराखंड में तीसरा विमान हादसा, रुद्रप्रयाग के हेलीपैड के पास हाईवे पर हेलिकॉप्टर लड़खड़ाता हुआ उतरा, यात्री सुरक्षित। 

4-  नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में पाँच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के ख़िलाफ़ बाजी हारे मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश, तीसरे नंबर से संतोष करना पड़ा। 

5- प्रयागराज कुंभ में हुई भगदड़ से मौत में परिजन को मुआवजा न मिलने से कोर्ट नाराज़, राज्य सरकार से कहा- मुआवजे की घोषणा की थी तो इसे समय पर सम्मान से दिया जाना चाहिए था।  

———————

विदेश की प्रमुख खबरें : 

1- अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी के विरोध में आम लोगों का भारी प्रदर्शन, पुलिस से साथ हिंसक झड़प के बाद ट्रंप ने नेशनल गार्ड तैनात किए।

2- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने अपने सहयोगी रहे एलन मस्क को चेतावनी- अगर विरोधी डेमोक्रेट पार्टी को मस्क ने फंडिंग देने का सोचा तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

3- रूस ने यूक्रेन पर हमला तेज किया, शुक्रवार-शनिवार के बीच 215 मिसाइल और 87 ड्रोनों से हमला किया, तीन की मौत व 21 से ज्यादा घायल। 

4- आठ जून से मुफ्त वीजा पर फिलीपींस की यात्रा कर सकेंगे भारतीय, फ़िलीपींस ने भारतीय पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए वीजा फ्री यात्रा की पेशकश की।  

5- स्वीडन की मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जहाज़ में भरकर गजा के लिए ले जाना चाहती हैं राहत सामग्री, इज़रायल ने चेताया। 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *