आज की सुर्खियां
वक्फ के विवादित संशोधनों पर रोक; अमेरिका से ट्रेड डील पर वार्ता फिर शुरू
देश की प्रमुख पाँच खबरें :
1- वक्फ संशोधन क़ानून : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की ओर से लाए तीन ‘मनमाने’ बदलावों को रोका, पर क़ानून पर रोक नहीं लगाई। कोर्ट ने कहा- पहली नज़र में ये बदलाव मनमाने, डीसी की शक्ति को सीमित किया।
2- बिहार में जारी वोटर पुनर्निरीक्षण गहन परीक्षण (SIR) प्रक्रिया में गड़बड़ी मिली तो पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी, यह आदेश देशभर में संभावित SIR पर भी लागू होगा। – सुप्रीम कोर्ट
3- अनंत अंबानी की देखरेख वाले ‘वनतारा’ में पशुओं की तस्करी व दुर्व्यवहार की जाँच के लिए बनाई गई एसआईटी रिपोर्ट को मिली सुप्रीम कोर्ट की क्लीनचिट।
4- हिमाचल प्रदेश में हाल की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान लेकर 23 सितंबर को आदेश जारी करेगा, कहा- सिर्फ एक राज्य तक आपदा सीमित नहीं, संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र।
5- झारखंड : भाकपा-माओवादी के सेंट्रल कमेटी सदस्य व एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन माओवादी कमांडरों को सीआरपीएफ ने मार गिराया, एक अन्य प्रमुख माओवादी महिला का आत्मसमर्पण।
———————
विदेश की प्रमुख पाँच खबरें :
1- ट्रंप के 50% टैरिफ़ लगाने के बाद पहली बार भारत के दौरे पर आए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि, मंगलवार को भारतीय वाणिज्य अधिकारियों से व्यापार समझौते पर होगी वार्ता।
2- नेपाल की अंतरिम सरकार ने कैबिनेट बनाई; गृहमंत्री, ऊर्जा मंत्री व वित्त मंत्री के पद पर तीन नेताओं ने शपथ ली। पहली कैबिनेट बैठक में बीते सप्ताह हुई हिंसा की जाँच के आदेश दिए गए।
3- चीनी वीडियो ऐप टिक-टॉक पर नहीं लगेगा अमेरिकी प्रतिबंध, ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा- चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच फोनवार्ता में समझौता ढांचा तैयार हुआ।
4- भारतीय होटल मैनेजर का सिर कलम करने के हत्यारोपी पर चलेगा ‘फर्स्ट डिग्री मर्डर’ का केस, ट्रंप ने आरोपी को अवैध प्रवासी बताकर पूर्ववर्ती सरकार पर भी निशाना साधा।
5- एशिया कप के ग्रुप मैच के दौरान भारत के हाथ न मिलाने से नाराज़ पाकिस्तान ने आईसीसी से की शिकायत, मैच रेफरी पूर्व जिम्बाब्वे खिलाड़ी को भी हटाने की माँग, बीसीसीआई ने भारतीय टीम का बचाव किया।
आज की सुर्खियां
वैशाली (बिहार) : रील बनाकर सपोर्ट मांग रही एक महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
- महिला के बड़े बेटे ने बताया- पिता ने मांं का गला रस्सी से कसकर हत्या की।
हाजीपुर, बिहार |
बिहार में रील बनाकर अपनी मौत की आशंका जता रही और लोगों से सपोर्ट मांग रही एक महिला की हत्या हो गई है। बिहार की इस महिला को रील अपलोड होने के 24 घंटे के अंदर मार डाला गया। महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आशंका है कि उसने रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। यह बिहार में रील बनाने वाली महिलाओं के ऊपर हो रही घरेलू हिंसा की एक और घटना है।
आज की सुर्खियां
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
पटना/नई दिल्ली |
पटना के गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद जिले की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्याय मांग रहे माता-पिता नई दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। छात्रा के माता-पिता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में उनकी बेटी की मौत के मामले की जांच की जाए। छात्रा की मां ने मीडिया से यह भी कहा कि उन्हें न तो बिहार सरकार और न ही सीबीआई पर भरोसा है, हालांकि उन्हें केंद्र सरकार से न्याय की उम्मीद है इसलिए वे दिल्ली आए हैं।
बता दें कि इस प्रदर्शन से दो दिन पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी कर ली गई थी जो नीट छात्रा हत्याकांड को जोरशोर से उठा रहे थे। इस गिरफ्तारी ने नीट छात्रा मामले को और भी चर्चा में ला दिया। 8 फरवरी को दिल्ली में हुए इस धरने के दिन बिहार में NDA सरकार के घटक दलों ने कुछ ऐसे बयान दिए, जिससे यह भी संकेत जा रहा है कि सहयोगी दल इस मामले में असहज हैं। उदाहरण के लिए, रविवार को बोधगया में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री व हम(सेक्युलर) प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा- “पप्पू यादव नीट छात्रा की मौत का मामला उठा रहे थे, इस वजह से उन्हें डायरेक्ट गिरफ्तार नहीं करके किसी पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया।” बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में हम(सेक्युलर) सहयोगी दल है।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां : चुनाव से ठीक पहले बांग्लादेश ने UN से मदद मांगी
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति, भारत के लिए 30 हज़ार अमेरिका डॉलर का बाज़ार खुला, भारत अमेरिका में 500 अरब डॉलर का निवेश करेगा।
2- अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से जारी मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को भारत का पूरा हिस्सा दर्शाया, जिसमें POK व अक्साई चिन भी शामिल।
3- कृषि क्षेत्र में छूट को लेकर भारत ने कहा कि अमेरिका को शुल्क में रियायत नहीं दी, अमेरिका बोला- हमारे किसानों को भारतीय बाज़ार में पहुँच मिली।
4- दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- ब्रिटेन, अमेरिका व ईयू के साथ हुए FTA भारत को विकास का भरोसेमंद साझेदार दिखाते हैं।
5- बिहार के सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने केस में पटना पुलिस ने गिरफ़्तार किया, नीट छात्रा हत्याकांड मामले में कार्रवाई की माँग कर रहे थे।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- बांग्लादेश ने उस्मान हादी हत्याकांड की जांच के लिए यूएन से मांगी मदद, छात्र नेता व चुनावी प्रत्याशी हादी की हत्या के बाद हुई थी हिंसा।
2- ओमान में ईरान को लेकर हुई परोक्ष वार्ता को लेकर ट्रंप बोले– अच्छी बातचीत हुई, अगले सप्ताह फिर बैठक होगी।
3- जापान में आम चुनाव के लिए आज मतदान हुए, एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की जीत का अनुमान।
4- इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में हमलावर की मदद करने वाले पांच लोग गिरफ्तार, अब तक 36 मौतें व 170 लोग घायल।
5- यूक्रेनी पीएम जेलेंस्की ने कहा– युद्ध समाप्त करने के समझौते के लिए अमेरिका ने उन्हें व रूस को जून तक का समय दिया।
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoमुंगेर : बिहार से यूपी तक पहुंच रही थी नकली Gold Flake-Wills सिगरेट, असली कंपनी ने ट्रैक करके गैंग पकड़वाया
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoरोहतास में 7 साल की बच्ची से शव पर ड्रामा करने वाला ही बलात्कारी और हत्यारा निकला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी

