आज की सुर्खियां
तमिलनाडु में धमाका, पंजाब में नया कानून और मणिपुर में बंद; 20 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें पढ़ें
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- मणिपुर में दो बच्चों समेत 5 मौतों में कोई गिरफ्तारी न होने के विरोध में पांच दिन का बंद शुरू, BJP बॉयकॉट की अपील, महिलाओं ने निकाला जुलूस।
2- तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 23 लोगों की मौत, 6 लोग घायल हुए। कई के मलबे में दबे होने की आशंका।
3- पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर अब उम्रक़ैद की सजा होगी, राज्यपाल की मंजूरी के बाद संशोधित क़ानून लागू हुआ।
4- अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए आज से तीन दिन तक वार्ता करेगा भारतीय प्रतिनिधि मंडल।
5- ईरान में जारी संघर्ष विराम के बीच भारत लौटे राजनयिकों के परिवार, युद्ध से अब तक कुल 2400 लोग ईरान से सुरक्षित स्वदेश लौटे।
विदेश की पांच प्रमुख खबरें :
1- शांति वार्ता पर संकट : आज पाक पहुंचेगा अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल, लेकिन ईरानी मीडिया ने वार्ता में न शामिल होने का दावा किया।
2- ईरानी संसद के अध्यक्ष गालिबाफ का दावा- “होर्मुज़ से समुद्री सुरंगें हटाने के लिए आए अमेरिकी माइन-स्वीपर को गोलीबारी की धमकी देकर हटाया।”
3- इटली में बैसाखी मनाने जुटे थे लोग, एक गुरुद्वारे के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी कर दो भारतीयों की हत्या, आरोपी भी भारतीय मूल का।
4- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की क्यूबा को दी जा रही धमकियों को लेकर ब्राज़ील, मेक्सिको व स्पेन ने साझा बयान जारी।
5- उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जापान ने विरोध जताया। दक्षिण कोरिया ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई।

