Connect with us

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: जर्मनी संग भारत ने रक्षा समझौता किया; ट्रंप बोले- ईरान वार्ता के लिए राजी

Published

on

गुजरात में पीएम मोदी संग पतंग उड़ाते जर्मन चांसलर। (फोटो - x/narendramodi)
गुजरात में पीएम मोदी संग पतंग उड़ाते जर्मन चांसलर। (फोटो - x/narendramodi)

देश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- भारत आए जर्मन चांसलर के साथ पीएम मोदी की गुजरात में मुलाक़ात, दोनों ने रक्षा से लेकर फ्री-वीज़ा से जुड़े 19 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

2- ट्रंप के साथ तल्खी के बीच नई दिल्ली पहुंचे नए अमेरिकी राजदूत, बोले- अमेरिका के लिए भारत जैसा कोई नहीं, पैक्स सिलिका का सदस्य बनेगा।

3- इसरो का नए साल का पहला मिशन असफल, PSLV-C62 प्रक्षेपण के तीसरे चरण में रास्ता भटका और उपग्रहों की कक्षा में स्थापित नहीं हुआ।

4- चांदी एक ही दिन में 15 हज़ार प्रति किलो बढ़कर अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंची, प्रतिकिलो का भाव हुआ 2 लाख, 65 हज़ार रुपये।

5- SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने से जुड़ी एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व सभी राज्यों से जवाब मांगा।


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- ट्रंप का दावा- ईरान वार्ता के लिए राजी हुआ। ईरानी विदेश मंत्री का बयान- ‘हम कूटनीतिक को तैयार’। देशव्यापी प्रदर्शनों में अब तक 648 मौतें।

2- एक्स के एआई प्लेटफॉर्म ग्रोक पर मलेशिया और इंडोनेशिया ने लगाया बैन, ग्रोक के ज़रिए अश्लील और डीपफेक फोटो बनाए जाने का मामला।

3- यूरोपीय संघ के रक्षा आयुक्त की चेतावनी- अगर ट्रंप ने ग्रीनलैंड को कब्जाने के लिए सेना का इस्तेमाल किया तो यह नेटो के अंत जैसा होगा ।

4- ट्रंप ने ख़ुद को वेनेजुएला का ‘कार्यवाहक राष्ट्रपति’ कहा, दो सप्ताह पहले राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अगवा करके कर लिया था देश पर नियंत्रण।

5- जॉर्जिया के पूर्व प्रधानमंत्री इराकली गैरीबाशविली मनी लॉड्रिंग में दोषी, पांच साल की कैद होगी। दो बार रह चुके हैं देश के पीएम।


 

आज के प्रमुख आयोजन

  1. आवारा कुत्तों को लेकर दिए अपने फैसले के खिलाफ दायर पुर्नविचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई।
  2. सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के एसआईआर कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई।
  3. महाराष्ट्र निकाय चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 15 जनवरी को होनी है वोटिंग।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *