Connect with us

लाइव पन्ना

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले राजस्थान से 10 हजार किलो विस्फोटक सामग्री बरामद, बड़ी साजिश नाकाम

Published

on

  • फार्महाउस पर जमा कर रहा था विस्फोटक सामग्री, नागौर पुलिस ने बरामद की

नई दिल्ली|

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थान में 10 हजार किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक सामग्री जब्त हुई है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नागौर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कछवा ने बताया कि जिला पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर एक फॉर्म हाउस से यह सामग्री जब्त की। साथ ही, बड़ी मात्रा में डेटोनेटर, डेटोनेटिंग वायर और खनन से जुड़ी विस्फोट सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि काफी समय से नागौर पुलिस को खुफिया जानकारी मिल रही थी कि जिले में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री खरीदी, बेची और जमा की जा रही है। इसी के आधार पर यह अभियान चलाया गया। जब्त की गई विस्फोटक सामग्री 9550 किलोग्राम है। विस्फोटक अधिनियम और संगठित अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सुलेमान खान हरसोर का निवासी है और उसने विस्फोटक सामग्री अपने फार्महाउस में जमा कर रखी थी। आरोपी का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं, जो सभी विस्फोटक अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित हैं।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।