Connect with us

लाइव पन्ना

दिल्ली से देहरादून की दूरी ढाई घंटे में तय होगी, पीएम ने किया एक्सप्रेसवे का उद्धाटन

Published

on

नई दिल्ली | पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है।

इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगी।

इस एक्सप्रेसवे को आधिकारिक तौर पर दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर के नाम से जाना जाएगा।

छह लेन वाला और 213 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे 12,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार किया गया है।

इस एक्सप्रेस-वे पर कार के लिए तीन रुपये प्रति किलोमीटर की दर से टोल देना होगा। जिससे दिल्ली से देहरादून तक की पूरी यात्रा का अनुमानित टोल करीब 500-600 रुपये के बीच होगा।

इस एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा (Speed Limit) 120 किमी/घंटा तय की गई है।

खास बात यह है कि इस एक्सप्रेस-वे पर एशिया का सबसे बड़ा करीब 14 किलोमीटर लंबा एलिवेडेट वन्यजीव कोरिडोर भी बनाया गया है ताकि मानव संघर्ष से बचाकर जंगली जानवरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

इस मार्ग से सहारनपुर के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के बागपत और शामली जैसे शहरों को भी सीधा फायदा होगा और वहां से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

पीएम यूपी के सहारनपुर होकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे और कोरिडोर का उद्धाटन किया।  मंच पर उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *