Connect with us

चुनावी डायरी

बिहार में सम्राट ‘राज’: आधिकारिक घोषणा से पहले ही उपेंद्र कुशवाहा ने दी बधाई

Published

on

मेनिफेस्टो घोषणा के दौरान सिर्फ सम्राट चौधरी ने ही भाषण दिया।

नई दिल्ली | बिहार में मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार का इस्तीफा होते ही सम्राट चौधरी को नई जिम्मेदारी व जवाबदेही के लिए एनडीए गठबंधन के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करके बधाई दी है।

इससे स्पष्ट संकेत मिल गया है कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा और वह नाम सम्राट चौधरी हो सकते हैं। गौरतलब है कि बिहार में भाजपा दल के नेता होने के नाते वह मुख्यमंत्री पद के प्रबल जिम्मेदार हैं।

बिहार में एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा का ट्वीट

बिहार में एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा का ट्वीट

नीतीश कुमार ने दोपहर 3:24 बजे इस्तीफे की जानकारी ट्वीट करके दी। फिर कुछ मिनट बाद RML चीफ उपेंद्र कुशवाहा का ट्वीट 3:43 बजे आया। ये तब है जबकि अभी बिहार भाजपा के विधायक दल की बैठक शुरू होने में 15 मिनट का समय बचा है। कुशवाहा की अग्रिम बधाई दर्शाती है कि गठबंधन के भीतर नाम पहले से तय था।

शाम चार बजे होने जा रही भाजपा विधायकों की बैठक में औपचारिक रूप से विधायक दल के नेता का नाम तय होगा। फिर घटक दलों के विधायकों के बीच औपचारिक सहमति बनने के बाद नए मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम के नामों की घोषणा हो जाएगी।