Connect with us

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: राष्ट्रपति बोलीं- वैश्विक अनिश्चितता में भी आगे बढ़ रहा भारत; भारत आईं EU प्रमुख ने कहा- टूट रही दुनिया को हम नई रहा दिखा रहे

Published

on

भारतीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन।
भारतीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन।

देश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बोलीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू- वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत तेजी से आगे बढ़ रहा।

2- अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशू शुक्ला को अशोक चक्र मिलेगा।

3- अभिनेता धर्मेंद्र और कम्युनिस्ट नेता वीएस अच्युतानंदन को मरणोपरांत पद्मविभूषण, कुल 5 को मिलेगा यह पुरस्कार।

4- 13 लोगों को पद्म भूषण और 114 को पद्मश्री मिलने की घोषणा, चुनावी राज्य केरल, तमिलनाडु, प. बंगाल  और असम के नायक शामिल।

5- मनाली में भारी बर्फवारी के बीच फंसे पयर्टक, 15 किलोमीटर पार करने में लगे 10 घंटे, कड़ाके की ठंड के बीच सड़कों पर फंसी गाड़ियां।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- गणतंत्र दिवस की मुख्य अतिथि बनकर आईं यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला बोलींटूट रही दुनिया को हम दिखा रहे नए रास्ता।

2- बांग्लादेश में एक हिन्दू कार मैकेनिक की वर्कशॉप में आग लगाकर हत्या, 18 दिसंबर से अब तक कम से कम 9 हिन्दू मारे गए।

3- आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी, ICC-20 विश्वकप नहीं खेला तो द्विपक्षीय सीरीज़ व एशिया कप से बाहर होगा।

4- चीन के शक्तिशाली केंद्रीय सैन्य आयोग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एक अन्य बड़े अधिकारी के खिलाफ चलेगी जांच।

5- अमेरिका में बर्फीला तूफ़ान आने के बाद 8 लाख लोग अंधेरे में, दस हज़ार से ज्यादा विमानों की कैंसिल करना पड़ा।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *