Connect with us

चुनावी डायरी

बिहार में नए सीएम की घोषणा में भूमिका निभाएंगे शिवराज सिंह चौहान, BJP ने बनाया पर्यवेक्षक

Published

on

शिवराज सिंह चौहान (तस्वीर - विकिमीडिया)

नई दिल्ली | बिहार में नई सरकार बनाए जाने की कवायद तेज़ हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की संभावनाओं के बीच बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं। खबर है कि इसी दिन शिवराज सिंह चौहान बिहार जाएंगे।

नियम के मुताबिक, नीतीश कुमार के CM पद छोड़ते ही उनकी पूरी मंत्रीमंडल का इस्तीफा माना जाएगा और राज्य में नई सरकार बनेगी। बीजेपी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है, शिवराज सिंह चौहान की जिम्मेदारी NDA विधायक दल के नेता पर आम सहमति बनाने की होगी।

(Photo Credit- FB/BrajeshPathakup)

इस नियुक्ति से जुड़ा पत्र भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी किया गया है। यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शिवराज सिंह चौहान की इस नियुक्ति की जानकारी देते हुए उन्हें बधाई दी है।

बिहार में NDA की सरकार में बीजेपी के अलावा, जदयू, हम, राष्ट्रीय लोक मोर्चा, लोजपा(रामविलास) शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के चार बार के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान के ऊपर जिम्मेदारी रहेगी कि वे इन सभी घटक दलों के बीच विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति बनवा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *