Connect with us

चुनावी डायरी

बिहार में पहली बार भाजपा का ‘सम्राट’: मुख्यमंत्री पद के लिए 15 अप्रैल को शपथ लेंगे सम्राट चौधरी

Published

on

नई दिल्ली | बिहार में मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार का इस्तीफा होने के घंटे भर के अंदर नए मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा हो गई। जैसा कि माना जा रहा था, सम्राट चौधरी को ही बिहार में भाजपा ने अपना पहला मुख्यमंत्री बनाया है।

 

इस तरह भारतीय जनता पार्टी बिहार में पहली बार अपना मुख्यमंत्री बनाने में कामयाब रही है। भले ही विधानसभा – 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा गया था।

कल यानी 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी NDA गठबंधन के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA की बैठक में नीतीश सम्राट के प्रस्तावक बने। नीतीश ने उन्हें माला पहनाई। विधायकों से ताली बजवाई। सम्राट ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैंने नीतीश जी से राजनीति सीखी है। उनके साथ मैंने काम किया है। उनके समृद्ध बिहार को और आगे ले जाना है।

इससे पहले मंगलवार दोपहर को नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद शाम चार बजे भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी गई है। इसके बाद NDA विधायक दलों ने उन्हें अपना नेता चुन लिया।

समृद्धि यात्रा के दौरान सम्राट के कंधे पर तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार ने हाथ रखकर ही उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाने के संकेत दे दिये थे।

सम्राट चौधरी का आभार: “कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक का सफर”

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने खुद ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा:

“प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार। मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए बिहार की सेवा का यह अवसर देने के लिए मैं ऋणी हूँ। एनडीए सरकार बिहार के विकास के संकल्प को पूरी शक्ति से आगे बढ़ाएगी।”

मेनिफेस्टो घोषणा के दौरान सिर्फ सम्राट चौधरी ने ही भाषण दिया।

सम्राट चौधरी  (साभार फेसबुक)

सहयोगियों की पहले ही मिल गई थी ‘हरी झंडी’

औपचारिक घोषणा से पहले ही एनडीए के प्रमुख सहयोगियों ने सम्राट चौधरी को बधाई देकर संकेत दे दिए थे।

  • उपेंद्र कुशवाहा का ट्वीट: आरएलएम नेता उपेंद्र कुशवाहा ने आधिकारिक ऐलान से पहले ही ट्वीट कर लिखा, “नई जवाबदेही के लिए बधाई सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई व ढेरों शुभकामनाएं।”

उनके इस ट्वीट ने ही साफ कर दिया था कि एनडीए के भीतर नाम पर सहमति बन चुकी है।

  • जीतनराम मांझी की बधाई: ‘हम’ (HAM) नेता जीतनराम मांझी ने भी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, “पुत्रवत सम्राट चौधरी जी को बिहार भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। बिहार को नया सम्राट मुबारक हो।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *