Connect with us

दुनिया गोल

होर्मुज संकट के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, कहा- ‘हम सब आपसे प्यार करते हैं’

Published

on

नई दिल्ली | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को मंगलवार को फोन किया।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके इस बात की जानकारी साझा की है। दोनों नेताओं के बीच 40 मिनट तक फोनवार्ता हुई।

युद्ध शुरू होने के बाद यह राष्ट्रपति ट्रंप की पीएम मोदी को दूसरी फोन वार्ता है।

अमेरिकी राजदूत गोर ने बताया कि “प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी के मुद्दे पर चर्चा की।”

अमेरिकी राजदूत अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा- “मैं बस आपको यह बताना चाहता हूं कि हम सब आपसे प्यार करते हैं।”

पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि “दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई।”

उन्होंने बताया कि “मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर भी चर्चा हुई, दोनों नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।”

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े समझौते का संकेत

राजदूत गोर ने संकेत दिया कि आने वाले कुछ दिनों और हफ्तों में भारत और अमेरिका के बीच कई बड़े समझौतों पर मुहर लग सकती है। इनमें विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र (Energy Sector) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

होर्मुज की नाकेबंदी के कारण कच्चे तेल की वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका के बीच, अमेरिका और भारत का ऊर्जा सहयोग बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।