Connect with us

चुनावी डायरी

JDU को बड़ा झटका : नीतीश के करीबी संतोष कुशवाहा हुए RJD में शामिल

Published

on

  • संतोष कुशवाहा को तेजस्वी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता।
  • पूर्णिया से दो बार से सांसद रह चुके हैं संतोष कुशवाहा।
  • नीतीश कुमार के कोर ग्रुप में रहे, विश्वास पात्र माने जाते थे।

 

पटना | हमारे संवाददाता

नीतीश कुमार के विश्वासपात्र व उनके कोर ग्रुप में रहे पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा राजद (RJD) में शामिल हो गए हैं।

ये JDU के लिए बड़ा झटका है क्योंकि नीतीश कुमार की ‘लव-कुश’ यानी कुर्मी-कोइरी रणनीति में कुशवाहा समुदाय महत्वपूर्ण है।

संतोष कुशवाहा इस समुदाय के प्रमुख चेहरा हैं, जो नीतीश के वोट बैंक को बीते दस साल से मजबूत कर रहे थे। 2014 से पहले संतोष कुशवाहा भाजपा में थे।

जदयू में शामिल होने के बाद तेजस्वी और संतोष कुशवाहा ने प्रेसवार्ता की।

जदयू में शामिल होने के बाद तेजस्वी और संतोष कुशवाहा ने प्रेसवार्ता की।

राजद के नेता तेजस्वी यादव ने संतोष कुशवाहा को ऑनलाइन पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ तीन अन्य ने भी RJD को ज्वाइन किया।

संतोष कुशवाहा ने आरोप लगाया कि “जनता दल यूनाइटेड को गिरवी रखने के लिए तीन लोगों ने नीतीश कुमार को अंधेरे में रखकर राजनीतिक फैसले लिए हैं।” उनका दावा है कि “कुछ दिन में जदयू समाप्त हो जाएगी।”

यह भी माना जा रहा है कि संतोष कुशवाहा के राजद में चले जाने से सीमांचल व पूर्णिया के इलाके में जदयू की ताकत घटेगी।

बता दें कि संतोष कुशवाहा के पूर्णिया जिले के धमदाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। इस सीट से जदयू की कद्दावर नेता व मंत्री लेसी सिंह चुनाव लड़ती आई हैं। अब जदयू के पूर्व नेता और वर्तमान नेता के बीच की चुनावी लड़ाई देखने योग्य होगी।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *