चुनावी डायरी
बिहार : दोपहर तक 42% वोटिंग हुई, स्लो वोटिंग के आरोप लगे
पटना | हमारे संवाददाता
चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत वोटिंग हुई। बेगूसराय व गोपालगंज में सबसे ज्यादा 46-46% वोटिंग हुई है। सबसे कम वोटिंग पटना में 37.72% मतदान हुआ है।
कांग्रेस व राजद ने चुनाव आयोग पर धीमी गति से वोटिंग कराने के आरोप लगाए हैं, जिन्हें आयोग ने खारिज कर दिया है।
बिहार में आज यानी गुरुवार को पहले चरण में 18 ज़िलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
सुबह 11 बजे तक 27.65% वोटिंग हुई, पटना में कम वोटर निकले
चुनाव आयोग के मुताबिक, गुरुवार को जारी पहले चरण की वोटिंग के दौरान सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।
सुबह छह बजे से 11 बजे के बीच की अवधि में सबसे ज्यादा वोटिंग लखीसराय, बेगूसराय, गोपालगंज मेें 30-30 प्रतिशत दर्ज की गई है। 18 जिलों में जारी वोटिंग में सुबह 11 बजे तक अधिकांश जगहों पर 25 प्रतिशत या उससे अधिक वोटिंग हो चुकी है, जबकि पटना में सबसे कम 23.71 प्रतिशत वोटिंग हुई है।



