Connect with us

चुनावी डायरी

प्रशांत किशोर बोले- “बिहार की सत्ता का असली रिमोट अब दिल्ली-गुजरात के हाथ में”

Published

on

नई दिल्ली | प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री भले ही कोई बने, लेकिन बिहार की सत्ता का असली ‘रिमोट कंट्रोल’ अब दिल्ली और गुजरात के हाथों में शिफ्ट हो चुका है।”

उन्होंने सम्राट के नेतृत्व को व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि एक ‘कठपुतली व्यवस्था’ करार दिया।

गौरतलब है कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के विरोधी माने जाते हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वह सम्राट चौधरी की शिक्षा व उनसे जुड़े एक पुराने केस का मुद्दा उठा चुके हैं।

PK ने भाजपा के ‘चाल, चरित्र और चेहरे’ पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी अपने सिद्धांतों से पूरी तरह भटक चुकी है।

उनके अनुसार, यह नई भाजपा बिहार को स्वावलंबी बनाने के बजाय उसे गुजरात के आर्थिक हितों का पोषक बनाना चाहती है।

किशोर ने आरोप लगाया कि “बिहार से पलायन कभी बंद नहीं होगा, क्योंकि यदि यहाँ रोजगार मिल गया, तो गुजरात की फैक्ट्रियों को सस्ते मजदूर कहाँ से मिलेंगे?”

उन्होंने अमित शाह का नाम लेते हुए दावा किया कि “बिहार के युवाओं को कम मजदूरी पर दूसरे राज्यों में भेजने का यह एक सुनियोजित आर्थिक ढांचा है।”