Connect with us

चुनावी डायरी

Bihar Poll Counting : दोपहर होते-होते BJP ने JDU से लीड ली, क्या बनेगा ‘बड़ा भाई’?

Published

on

पटना पार्टी कार्यालय के बाहर रुझानों में जीत का जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता।
पटना पार्टी कार्यालय के बाहर रुझानों में जीत का जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता।

पटना|

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू होने के चार घंटे बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जनता दल यूनाइटेड (JD(U)) से बढ़त ले ली है जो पांचवें घंटे (दोपहर एक बजे) में बरकरार है। अभी जदयू से भाजपा 11 सीटों से आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के दोपहर 1 बजे के आंकड़ों के अनुसार, BJP 90 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि JD(U) 79 सीटों पर पीछे है। अपने सभी सहयोगी दलों की सीटों के रुझानों को मिलाकर NDA कुल 197 सीटों पर आगे है। यानी साफ तौर पर NDA ने 122 सीटों के बहुमत का आकंड़ा रुझानों में पार कर लिया है। हालांकि यह फाइनल रिजल्ट नहीं है।

सुबह आठ बजे से चल रही काउंटिंग में जदयू सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई थी, जिससे यह माना जा रहा है कि NDA के जीतने पर नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। पर दोपहर 12 बजे के बाद से अपडेट हो रहे डेटा के मुताबिक, BJP ने जदयू को सीटों के रूझान के मामले में पिछाड़ दिया है। यह बदलाव NDA के भीतर सत्ता समीकरण को प्रभावित कर सकता है, और सवाल उठ रहा है कि क्या BJP अब “बड़ा भाई” बनकर उभरेगी?

 

वर्तमान रुझान (दोपहर 1 बजे, चुनाव आयोग):

पार्टी

जीती

आगे

कुल

भारतीय जनता पार्टी – BJP

0

90

90

जनता दल (यूनाइटेड) – JD(U)

0

79

79

राष्ट्रीय जनता दल – RJD

0

30

30

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) – LJPRV

0

20

20

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – INC

0

5

5

ऑल इंडिया मजलिसइत्तेहादुल मुस्लिमीन – AIMIM

0

5

5

राष्ट्रीय लोक मोर्चा – RSHTLKM

0

4

4

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादीलेनिनवादी) (लिबरेशन) – CPI(ML)(L)

0

4

4

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) – HAMS

0

4

4

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) – CPI(M)

0

1

1

बहुजन समाज पार्टी – BSP

0

1

1

कुल

0

243

243

 

महागठबंधन रुझानों में 40 सीटों पर सिमटी

अभी तक के रूझानों में महाठबंधन को 40 सीटें मिलती दिख रही हैं जो तेजस्वी यादव के सरकार बनाने के दावे से काफी पीछे हैं। दोपहर एक बजे के रुझानों के हिसाब से राजद 30 सीटों पर ही आगे है, खुद तेजस्वी यादव को राघोपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रतिद्वंदी से कड़ी टक्कर मिल रही है।

महागठबंधन के दूसरे बड़े सहयोगी कांग्रेस की सिर्फ 5 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। सीपीआई ने पिछले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था पर इस बार सीटें काफी घटने के संकेत मिल रहे हैं।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *