Connect with us

चुनावी डायरी

नवादा : चार बार की विधायक के खिलाफ सिपाही का भोजपुरी गीत वायरल

Published

on

चार बार की विधायक के खिलाफ सिपाही का भोजपुरी गीत वायरल
  • वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक अरुणा देवी के खिलाफ वर्दी में गीत गाया।
  • भोजपुरी गीत में विधायक से 20 साल में जनता को भरमाने का आरोप लगाया।

नवादा | अमन कुमार सिन्हा

बिहार के नवादा जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की चार बार की BJP विधायक अरूणा देवी के खिलाफ पुलिस वर्दी में एक सिपाही भोजपुरी गीत गा रहा है।

इतना ही नहीं, इसी सीट के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार सतीश कुमार उर्फ मनटन सिंह का खुला समर्थन करता देखा जा सकता है। अभी तक सिपाही पर ऐक्शन की कोई सूचना नहीं है, वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

4 बार की विधायक पर तंज, देवघर का सिपाही

इस वीडियो में गाए जा रहे गीत के बोल में सिटिंग विधायक अरुणा देवी के 20 साल की विधायकी में विकास न होने का आरोप लगाया गया है।

अरुणा देवी, BJP विधायक, बारसलीगंज विधानसभा

अरुणा देवी, BJP विधायक, वारसलीगंज विधानसभा

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, ये सिपाही झारखंड के देवघर जिले में तैनात है और इसका नाम सूरजभान सिंह बताया जा रहा है। हालांकि इस जानकारी को स्वतंत्र रूप से जांचा नहीं जा सका है। इसे सरकारी वर्दी में तबला बजाते हुए खुद को वीडियो में रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है।

 

कांग्रेसी उम्मीदवार का कर रहा समर्थन

साथ ही, मनटन सिंह को वारसलीगंज का अगला नेता बताकर विधायक को सत्ता से हटाने की बात कही जा रही है। बता दें कि मनटन सिंह अभी नवादा के कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैं और वारसलीगंज से टिकट के दावेदार हैं। इस वीडियो से वे भी चर्चा में आ गए हैं।

मनटन सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार व उम्मीदवार

मनटन सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार व उम्मीदवार

जनता और नेताओं की प्रतिक्रिया
वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक चर्चा तेज है। BJP समर्थकों ने इसे पुलिस का राजनीतिक दुरुपयोग करार दिया। कांग्रेस वाले इसे फॉर्वर्ड कर रहे हैं।  सोशल मीडिया पर यूजर इस सिपाही के यूनिफॉर्म में खुलेआम राजनीतिक समर्थन करने पर सवाल उठा रहे हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि पुलिस को निष्पक्ष रहना चाहिए। यह वीडियो गलत परंपरा शुरू कर सकता है।

क्या है नियम 
बिहार और झारखंड पुलिस नियमावली के तहत ड्यूटी पर राजनीतिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। सूरजभान सिंह का यूनिफॉर्म में वीडियो बनाना और एक उम्मीदवार का समर्थन करना नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *