Connect with us

आज की सुर्खियां

16 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़िए

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- महिला आरक्षण को 2029 के आम चुनाव से लागू कराने के लिए आज से 3 दिन का विशेष संसद सत्र शुरू, हंगामे की आशंका।

2- विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में फैसला- “महिला आरक्षण पर समर्थन लेकिन लोकसभा सीटों के पुनर्गठन से जुड़े विधेयक का विरोध करेंगे।”

3- सबरीमाला केस में सुनवाई जारी, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी – “सामाजिक सुधार के नाम पर किसी धर्म को खोखला नहीं कर सकते।”

4- जज को अपने केस से हटाने की सुनवाई में केजरीवाल का हलफनामा- “जज स्वर्णकांता के बच्चे केंद्र सरकार के पैनल वकील, यह हितों का टकराव।”

5- CBSE दसवीं बोर्ड के नतीजे एक माह जल्दी जारी, 93.7% विद्यार्थी सफल रहे। इस बार भी लड़कियों ने मारी ब़ाजी।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- ईरान में नया शांति प्रस्ताव लेकर पहुंचे पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर; अरब देशों को मनाने सऊदी पहुंचे पाक पीएम, तुर्किये व कतर भी जाएंगे।

2- ट्रंप ने पाक में दूसरे राउंड की वार्ता के संकेत दिए, कहा- “ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के करीब, अगले दो दिन अहम होंगे।”

3- अमेरिका का दावा- “होर्मुज़ स्ट्रेट से स्थायी तौर पर नाकेबंदी हटाई, चीन अब ईरान को हथियार नहीं देने पर राज़ी हुआ।”

4- ट्रंप की समर्थक रहीं ईटली की पीएम मेलोनी ने पोप पर उनकी टिप्पणी को गलत बताया; ट्रंप भड़ककर बोले- “ईरान एटम बम से उड़ा देगा।”

5- मलेशिया जा रही एक नाव पलटने से 250 से ज्यादा लोग लापता, रोहिंग्या शरणार्थी व बांग्लादेशी नागरिकों थे सवार; 9 को बचाया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *