आज की सुर्खियां
17 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़िए
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- संसद के विशेष सत्र में सीट पुनर्गठन पर विपक्ष का भारी विरोध; पीएम मोदी बोले- “किसी राज्य की सीट का अनुपात नहीं घटेगा।”
2- सुप्रीम कोर्ट का प. बंगाल के SIR पर बड़ा फैसला- “ट्रिब्यूनल में जिन वोटरों की अपील पर फैसला हुआ, वे वोट दे सकेंगे”
3- साल 2023 में पास हुआ महिला आरक्षण विधेयक गुरुवार को अधिसूचना के बाद लागू हुआ, सरकार इसी क़ानून में संशोधन का प्रस्ताव लाई है।
4- 40 देशों के एक बहुराष्ट्रीय मिशन बनाने की घोषणा के बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने किया पीएम मोदी को फ़ोन, होर्मुज़ पर चर्चा।
5- DU के दौलतराम कॉलेज की छात्रा का आरोप– “स्लीवलेस सूट पहनने के चलते उन्हें केंद्रीय मंत्री मंडाविया के स्वागत के तय कार्यक्रम से हटाया।”
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ट्रंप ने ईरान संग समझौते के लिए पाकिस्तान जाने की खबरों की पुष्टि की; बोले- “समझौते पर साइन करने दो दिन में पाक जा सकता हूं।”
2- इज़रायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का संघर्ष विराम हुआ”; ये घोषणा ट्रंप ने की और दोनों देशों के नेताओं को बुलाया।
3- अमेरिकी संसद के निचले सदन में मात्र एक वोट से विपक्षी दलों का लाया ‘ईरान युद्ध रोकने’ का प्रस्ताव गिरा, विरोध में 214 वोट पड़े।
4- मंगल ग्रह पर पानी के नए सबूत मिले, नासा के एक ऑर्बिटर ने ऐसी महासागर की तटरेखा जैसी आकृतियों की पहचान की।
5- आठ साल में पहली बार भारत आएंगे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति, 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक राष्ट्रपति ली जे–म्योंग का होगा दौरा।

