Connect with us

दुनिया गोल

Trump की नीतियों के बीच भारत का न्यूजीलैंड से Free Trade Agreement

Published

on

भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है। (तस्वीर - सांकेतिक)
भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है। (तस्वीर - सांकेतिक)
  • ट्रंप ने भारत पर दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया है, इस स्थिति से भारतीय व्यापार प्रभावित है।
  • भारत ने अपने व्यापार को अन्य देशों की ओर बढ़ाने के लिए मुक्त व्यापार समझौते शुरू किए हैं।
  • न्यूजीलैंड से पहले ओमान और UK के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता हो चुका है।
नई दिल्ली |
भारत दुनिया में सबसे ज्यादा अमेरिकी टैरिफ की मार झेल रहा है, इस चुनौती के बीच भारत ने अपने वैश्विक व्यापार को अन्य देशों की ओर मोड़ने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज यानी 22 दिसंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा हुई है। अहम बात यह है कि इस साल 2025 में यह तीसरा मौका है जब भारत ‘कर मुक्त व्यापार’ का समझौता करने में सफल रहा। इससे पहले ब्रिटेन और ओमान के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो चुका है और यूरोपीय संघ के साथ समझौते को लेकर वार्ता जारी है।

भारत-न्यूजीलैंड : सबसे तेजी से हुआ समझौता 

दोनों देशों के बीच बीते मार्च में वार्ता शुरू हुई और सिर्फ 9 महीनों में समझौता हो गया, यह किसी विकसित देश के साथ भारत का सबसे तेजी से हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है। इसके मुख्य प्रावधान- 

1. न्यूजीलैंड में बिना टैरिफ के बिकेंगे भारतीय उत्पाद 

न्यूजीलैंड के लिए होने वाले भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी होगी यानी न्यूजीलैंड में सभी भारतीय सामानों पर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगेगा। 

2. न्यूजीलैंड के 95% उत्पादों को भारतीय बाजारों में छूट 

भारत आने वाले 95% सामानों पर शुल्क कम या खत्म हो गया है। FTA लागू होने के पहले दिन से ही आधे से ज्यादा सामानों पर Duty Free रहेगी

3. भारतीय पेशेवरों के लिए आसान एंट्री

FTA से मोबिलिटी और वीजा के मामले में भी भारत को लाभ होगा। भारतीय छात्रों, पेशेवरों और स्किल्ड वर्कर्स के लिए न्यूजीलैंड में आसान एंट्री होगी। न्यूजीलैंड में Temporary Employment Entry Visa (5,000 तक, 3 साल तक रहने की सुविधा)।

4. भारत में भारी निवेश का वादा 

  • न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में $20 बिलियन निवेश करेगा, व्यापार समझौते में यह वादा किया गया है।
  • 5 साल में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य दोनों देशों ने लिया है, वर्तमान में $1.3 बिलियन मर्चेंडाइज ट्रेड है।

FTA पर औपचारिक हस्ताक्षर अगले साल – मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक, इस समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर 2026 की पहली तिमाही में होंगे।

पेंच : न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी जरूरी

न्यूजीलैंड की व्यवस्था के मुताबिक, इस मुक्त व्यापार समझौते पर उनकी संसद में मंजूरी आवश्यक है। हालांकि भारत में कैबिनेट के अप्रूवल से ही समझौता लागू हो जाएगा।  

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

दुनिया गोल

Saudi Aramco : सऊदी स्थित मध्यपूर्व की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर हमला

Published

on

नई दिल्ली | मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी Saudi Aramco की प्रमुख ऊर्जा साइट रास तनुरा रिफाइनरी (Ras Tanura refinery) पर ईरान ने ड्रोन हमला किया है।

रॉयटर्स ने सोर्स के हवाले से खबर दी है कि इस हमले के बाद इस रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इस घटना के बाद वैश्विक तेल बाजार में तेज हलचल देखी गई और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 9.32% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बता दें कि सऊदी अरामको, सऊदी सरकार के स्वामित्व वाली पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी है जो सऊदी अरब की राष्ट्रीय तेल कंपनी है। इसकी रस तनूरा कॉम्प्लेक्स नामक रिफाइनरी मध्य पूर्व में सबसे बड़ी है। यह सऊदी अरब के खाड़ी तट पर स्थित है।

इसकी क्षमता 5.5 लाख बैरल प्रतिदिन (bpd) है और यह सऊदी क्रूड ऑयल के निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण टर्मिनल के रूप में कार्य करती है।

Continue Reading

दुनिया गोल

Middle East Tensions : पीएम मोदी ने इजरायल और यूएई के नेताओं से क्या बात की?

Published

on

https://www.flickr.com/photos/meaindia/53847805909
भारतीय पीएम मोदी
  • पीएम मोदी ने दोनों राष्ट्राध्यक्षों से फोन वार्ता में तनाव कम करने पर जोर दिया है।

नई दिल्ली |

इजरायल व अमेरिकी की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद मध्य पूर्व में बनी तनाव की स्थिति के बीच भारतीय पीएम ने रविवार रात (1 march) दो देशों के राष्ट्राध्यक्षों से वार्ता की है। इससे पहले भारत की ओर से इस तनाव को लेकर सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है।

गौरतलब है कि इस हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर (रहवर) खामेनेई की हत्या को लेकर भारत की ओर से ईरानी प्रतिनिधि से कोई वार्ता नहीं की गई है। साथ ही, ये हमले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल की दो दिन की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद हुए हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने इजरायली पीएम नेतन्याहू से बात करके क्षेत्रीय तनाव को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। साथ ही कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। पीएम मोदी ने भी दोहराया कि जल्द से जल्द संघर्ष रोकना ज़रूरी है।

यूएई पर हुए हमलोें की निंदा की

इजरायल से फोन वार्ता से पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि मैंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई जानों के नुकसान पर शोक व्यक्त किया।

गौरतलब है कि ईरान ने यूएई स्थित दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक दुबई एयरपोर्ट पर हमला किया है, जिसे लड़ाई शुरू होने के बाद ऑपरेशन के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले दुबई के मशहूर लैंड आइलैंड पाम और एक लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर हमला किया था।

पीएम मोदी ने यूएई राष्ट्रपति से कहा है कि भारत इस मुश्किल समय में यूएई के साथ एकजुट खड़ा है। उन्होंने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि भारत तनाव कम करने (De-escalation) , क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।

भारत ने हमलों पर संयम बरतने की अपील की

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए संयम बरतने की अपील की। MEA के बयान में कहा गया है –
“भारत ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है। हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं।”
Continue Reading

दुनिया गोल

Breaking News : अमेरिका-इजरायल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, सरकारी मीडिया ने पुष्टि की

Published

on

अयातुल्ला अली ख़ामेनेई

नई दिल्ली |

अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने रविवार सुबह (1 march) इसकी पुष्टि की है।

इस हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू के मारे जाने की भी खबर है।

आयतुल्लाह खामेनेई ने 1989 में इस्लामी गणराज्य के संस्थापक इमाम खुमैनी की मौत के बाद से 37 साल तक ईरान और मुस्लिम उम्मत का नेतृत्व किया, अब उनकी हत्या के बाद ईरान में यह स्थान खाली हो गया है, देखना होगा कि उनका उत्तराधिकारी किसे बनाया जाता है। 

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का दावा किया था।

बता दें कि इजरायल-अमेरिका की ओर से शनिवार को शुरू किए गए हवाई हमलों में ईरान के 31 में से 24 प्रांतों को निशाना बनाया गया, जिसमें राजधानी तेहरान भी शामिल है।

ईरानी सेना ने खामेनेई की शहादत के बाद “खतरनाक अभियान” की शुरुआत की घोषणा की है। सेना ने कहा कि यह हमला कुछ ही देर में शुरू होगा और क्षेत्र में कब्जे वाले क्षेत्रों और अमेरिकी आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाएगा।

ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक

उधर, इस्लामिक रिवॉल्यूशन गार्ड्स कोर (IRGC) ने इस्लामिक क्रांति के नेता खामनेई की शहादत पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा – इससे ईरानी राष्ट्र उनकी राह पर चलने के लिए और अधिक दृढ़ होगा।

ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है।

ईरान में अब तक 200 से ज्यादा मौतें

ईरान के एक गैर-सरकारी मानवतावादी संगठन ‘ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी’ का कहना है कि इन हमलों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हैं। ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई और 45 छात्राएं घायल हैं।

ईरान का पलटवार- 9 देशों पर हमले

अमेरिका और इजराइल के हमले के जवाब में ईरान ने इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 9 देशों को निशाना बनाया। ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं।  कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। इतना ही नहीं, ईरान ने UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया। ईरान ने दुबई के पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला किया। इसके अलावा बहरीन में कई रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending