Connect with us

दुनिया गोल

बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में पहुंचे विदेश राज्य मंत्री व MEA सचिव

Published

on

नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

नई दिल्ली | बांग्लादेश का 56वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश के उच्चायोग की ओर से भी इस मौके पर राष्ट्रीय दिवस समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि भारत, बांग्लादेश की नई सरकार का गर्मजोशी से स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच इतिहास, संस्कृति और भाषा के गहरे संबंध हैं, जो संबंधों को खास बनाते हैं। इस मौके पर भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद दोनों देशों के रिश्तों को दोबारा पटरी पर लाने के प्रयास दोनों ओर से ही देखे जा रहे हैं। इससे पहले मोहम्मद युनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के समय दोनों देशों के संबंध अब तक के सबसे निम्नतम स्तर पर पहुंच गए थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *