Connect with us

चुनावी डायरी

NDA सीट बंटवारा : BJP-JDU को 101-101 सीटें, चिगार 26 पर लड़ेंगे, मांझी को 6

Published

on

नई दिल्ली|
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया। 
BJP और JD(U) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। खास बात ये है कि लोजपा(रामविलास) पार्टी के चिराग पासवान को 29 सीटें मिली हैं। RLM के उपेंद्र कुशवाहा व हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के जीतनराम मांझी को 6-6 सीटें बांटी गईं।

इसकी घोषणा 12 अक्तूबर की शाम BJP के बिहार चुनाव प्रभावी धर्मेंद्र प्रधान ने BJP नेताओं की बैठक के बाद किया।इस तरह बीजेपी अपने फॉर्मूला पर NDA सहयोगी जीतनराम मांझी व चिराग पासवान को मनाने में कामयाब रही।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,
“NDA सहयोगियों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में सीट वितरण पूरा किया। सभी कार्यकर्ता और नेता इसका स्वागत कर रहे हैं। बिहार तैयार है, NDA सरकार फिर बनेगी।”
HAM के जीतन राम मांझी ने पहले NDA से 15 से ज्यादा सीटें मांगी थीं। 7-8 सीटों के ऑफर को खारिज कर वे स्वतंत्र लड़ने की धमकी दे चुके थे। लेकिन 6 सीटों पर सहमत हो गए। अब मांझी ने कहा कि, “हम मांग नहीं, अनुरोध कर रहे थे” 
लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान भी 35 से 40 सीटों पर अड़े हुए थे पर 29 पर मान गए।  यह बंटवारा NDA की एकजुटता और BJP के सहयोगियों के बीच मोलभाव की ताकत को दिखाता है।
इस तरह बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए NDA का बंटवारा हो गया है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *