Connect with us

चुनावी डायरी

बिहार चुनाव : पूर्वी चंपारण पहुंची प्रियंका, पश्चिमी चंपारण में अमित शाह

Published

on

  • दस दिनों के भीतर दूसरी बार बिहार आकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे अमित शाह
  • राहुल-तेजस्वी की यात्रा के बाद बिहार में प्रियंका का पहला बड़ा रोड शो
एक ही दिन दो राष्ट्रीय स्तर के नेता चंपारण के दो हिस्सों में पहुंचे। पूर्वी चंपारण जाकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी रैली की, दूसरी ओर पश्चिमी चंपारण जिले में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। गौरतलब है कि दस दिन में यह अमित शाह का यह दूसरा बिहार दौरा है और वे दो दिन कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। कहा जा रहा है कि इस फीडबैक के हिसाब से पार्टी टिकट बांटेगी। दूसरी ओर प्रियंका का बिहार में यह पहला बड़ा रोड शो था, जो सदाकत आश्रम (पटना) में CWC बैठक के ठीक बाद हुआ।  
पप्पू यादव से पहले भाषण देने को कहा, फिर बोलीं प्रियंका
मोतिहारी | प्रियंका ने चंपारण की धरती से वोटर अधिकार यात्रा का जिक्र करते हुए NDA को “वोट चोर” बताया। उन्होंने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। संबोधन से पहले वह बोलीं कि पहले पूर्णिया विधायक पप्पू यादव को संबोधन करना चाहिए। अपने भाषण की शुरूआत भोजपुरी में बोलकर की। साथ ही कहा, “महागठबंधन सरकार बनेगी तो भूमिहीन परिवारों को मुफ्त जमीन दी जाएगी, और महिला को स्वामित्व मिलेगा।” 
“चंपारण की धरती से बापू ने आजादी की लड़ाई लड़ी, आज हम वोटर अधिकार यात्रा से लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। पुराने हथकंडे नहीं चले तो NDA चोरी करने लगे—वोट चोरी, रोजगार चोरी।” – प्रियंका गांधी ने भोजपुरी में कहा। 
पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने बेतिया पहुंचे अमित शाह

पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने बेतिया पहुंचे अमित शाह

दस दिन में दूसरी बार पार्टी कार्यकर्ताओं से शाह की बैठक
बेतिया (मनोज कुमार) |   पश्चिमी चंपारण के बेतिया पहुंचकर गृहमंत्री और बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह ने BJP कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इससे पहले 16 सितंबर को अमित शाह ने रोहतास जिले में दौरा करके कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। शाह ने इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यकर्ताओं को 50 दिन का टास्क दिया। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने इस पर कहा कि गृह मंत्री ने जो गुरुमंत्र दिए हैं, उसे बोला नहीं जाएगा बल्कि बिहार चुनाव में जमीन पर उतारा जाएगा।
चंपारण पर NDA का रहा है दबदबा 
दोनों दौरे का राजनीतिक महत्व की बात करें तो प्रियंका ने पूर्वी चंपारण आकर NDA के गढ़ में पैठ बनाने की कोशिश की है। वहीं, अमित शाह का पश्चिमी चंपारण दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां जदयू मजबूत रही है। ऐसे में इसे NDA की एकता को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *