Connect with us

चुनावी डायरी

बिहार: कांग्रेस में टिकट बेचने के आरोपों के साथ इस्तीफे, लिस्ट भी जारी

Published

on

  • टिकट कटने से नाराज नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

पटना |

बिहार चुनाव के पहले चरण की नॉमिनेशन डेट निकल जाने के बाद भी न तो कांग्रेस, महागठबंधन के सहयोगी दलों के साथ समन्वय बना पाई है और न ही अपने नेताओं को ही समझा पा रही है। शनिवार (18 oct) को पार्टी के कई नेताओं से प्रेसवार्ता करके टिकट बेचने का आरोप लगाया और इस्तीफा दे दिया। दूसरी ओर, कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी जिसके बाद अबतक वह 54 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी हैं। हालांकि अब तक महागठबंधन के घटक दलों के सीट बंटबारे का ऐलान नहीं हुआ है।

 

प्रदेश अध्यक्ष पर टिकट बेचने का आरोप लगाया

टिकट कटने पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पीसी की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। इसमें खगड़िया से वर्तमान विधायक छत्रपति यादव, बरबीघा से गजानंद शाही, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र पासवान, बांका के जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

 

33 हजार वोट से हारने वाले को टिकट दिया 

कांग्रेस रिसर्च कमेटी के अध्यक्ष व प्रवक्ता आनंद माधव ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो टिकट के असली उम्मीदवार थे उनका टिकट काट दिया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता खोया हुआ पाते हैं और बेकार महसूस करते हैं।

33 हजार वोट से हारे व्यक्ति को टिकट दे सकते हैं, मगर मात्र 113 वोट से हारे व्यक्ति को नहीं। छत्रपति यादव जो कि कांग्रेस के इकलौते यादव समुदाय से आए हुए व्यक्ति को टिकट नहीं मिला।

जिन्होंने राहुल गांधी को गाली दी थी, उन्हें टिकट मिला

खगड़िया से वर्तमान विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि जो दिल्ली से कुछ दिन पहले आएं हैं, उन्हें टिकट मिला है। कांग्रेस ने सुपौल विधानसभा क्षेत्र से अनुपम को टिकट दिया है, जिन्होंने राहुल गांधी को गाली दी थी।

जिन्होंने ‘राहुल गांधी को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देना चाहिए’ कहा था उन्हें टिकट दिया गया है। सोनिया गांधी के आदेश की अवहेलना हुई है। उन्होंने कहा था कि सारी सीटिंग विधायक लड़ेंगे।

 

टिकट चोर, पद छोड़ … का नारा

कांग्रेस नेता बंटी चौधरी ने कहा कि महागठबंधन टूटने के कगार पर है। यह प्रभारी की वजह से हुआ है। उन्होंने सीएम फेस का ऐलान नहीं किया। इन लोगों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ का नारा दिया था। हमलोग टिकट चोर, पद छोड़ की बात कह रहे हैं।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *