दुनिया गोल
ईरान को झटका : हवाई हमले में राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख की मौत
नई दिल्ली | इजरायल के भीषण हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारिजानी की मौत हो गई है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेेंसी रॉयटर्स ने ईरानी मीडिया के हवाले से ऐसा बताया है। एक दिन पहले 14 मार्च को इजरायल ने ईरानी सुरक्षा प्रमुख की मौत का दावा किया था।
हालिया मौत ने ईरान के नेतृत्व को और कमजोर कर दिया है, फिर भी वह युद्ध में 18 दिनों से अमेरिका-इजरायल को टक्कर दे रहा है। 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मार दिया गया था। ईरान पर हुए हमलों में अब तक ईरानी रक्षा मंत्री, सुप्रीम लीडर के सलाहकार, हिज़्बुल्लाह संसदीय गुट के प्रमुख, अर्धसैनिक बल के मेजर जनरल और खुफिया विभाग के डिप्टी की मौत हो चुकी है।
ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि सुरक्षा परिषद प्रमुख अली लारिजानी के साथ उनके बेटे की भी मौत हो गई है। इसके अलावा ईरान के कुलीन अर्धसैनिक बल, बसीज (Basij) के कमांडर मेजर जनरल गुलाम रजा सुलेमानी की भी मौत की खबर है।
पिछले साल बने थे सुरक्षा परिषद के प्रमुख
अली लारिजानी ईरान के सबसे प्रभावशाली धार्मिक और राजनीतिक परिवार का हिस्सा थे। उन्होंने सैन्य और खुफिया तंत्र में मजबूत पकड़ बनाई हुई थी। पिछले साल अगस्त में ही ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सचिव नियुक्त किया गया था। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन का कड़ा विरोधी माना जाता है, जिससे ईरान की राजनीति में उनका अलग ही महत्व है।
राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ा था
अली लारिजानी 2004 में पहली बार ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की टीम में शामिल हुए। उस वक्त वो उनके सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे। उसके बाद साल 2005 में उन्होंने राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए और साल 2008 से 2020 तक वो संसद के अध्यक्ष पद पर रहे थे।
दुनिया गोल
ईंधन संकट के बीच भारत ने बांग्लादेश को 5000 मीट्रिक टन डीजल भेजा
नई दिल्ली | ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईंधन का संकट पैदा हो गया है। इससे परेशान पड़ोसी देश बांग्लादेश को भारत ने मदद पहुंचाई है।
गौरतलब है कि शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में काफी तल्खी आ गई है। इसके बीच भारत ने बांग्लादेश को मदद का हाथ बढ़ाया है।
बांग्लादेश ने ऊर्जा संकट में मदद के लिए भारत से 50,000 मीट्रिक टन डीज़ल और देने की मांग की है। हालांकि अभी भारत की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।
बांग्लादेश ने चीन से भी ईंधन संकट से निपटने के लिए मदद मांगी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत-बांग्लादेश के तल्ख हुए रिश्तों को संभालने के इस अवसर को भारत हाथ से जाने नहीं देगा।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में हाल में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सरकार बनी है।
प्रधानमंत्री तारिक रहमान का पीएम मोदी सरकार ने उसका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था।
दुनिया गोल
होर्मुज़ स्ट्रेट : सुरक्षा के लिए जहाज भेजने की ट्रंप की अपील जापान-ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई
नई दिल्ली| वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और दुनिया के 20% तेल के यातायात का अहम रास्ता होर्मुज स्ट्रेट, जंग के 17 दिन बाद भी नहीं खुला है।
इस संकरे समुद्री रास्ते में जहाजों को सुरक्षा देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, फ़्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन से युद्धपोत भेजने की अपील की है।
पर अब तक किसी भी देश ने मदद का हाथ नहीं बढ़ाया है। बल्कि अमेरिका के दो करीबी सहयोगी जापान और ऑस्ट्रेलिया ने सीधे शब्दों में मना कर दिया है।

वैश्विक तेल संकट के बीच ट्रंप प्रशासन का भारतीय कंपनी के साथ यह सौदा अहम है।
इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इन देशों के मदद करने या न करने, दोनों ही स्थितियों में वह इसे ‘याद रखेंगे’।
दुनिया गोल
म्यांमार में तख्तापलट के 5 साल बाद सेना ने बुलाया संसद सत्र

म्यांमार की संसद

2021 में हुए तख्तापलट के बाद म्यांमार में बड़े स्तर पर लोकतंत्र को बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए।
इस संसद सत्र के दौरान नए संविधान संशोधन और चुनाव आयोग की नियुक्ति पर चर्चा होनी है।
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार3 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज की सुर्खियां1 month ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : धान खरीद के बीच रोहतास के FCI गोदाम में धरना, मजदूर बोले- ‘अनाज के हर ट्रक पर 1500 रुपये काटे जा रहे’

