Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

बिहार में नीतीश युग का अंत : राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Published

on

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार

पटना |  बिहार में आज नीतीश युग का अंत हो गया। नीतीश कुमार ने मंगलवार की दोपहर करीब सबा तीन बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया।

नीतीश कुमार ने मंगलवार दोपहर 3:24 बजे ट्वीट करके अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होेंने लिखा- “हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी।”

राजभवन में नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी, संजय झा पहुंचे

राजभवन में नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी, संजय झा आदि पहुंचे

वे अपनी सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और कैबिनेट मंत्री विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को इस्तीफा सौंपा। नियमानुसार मुख्यमंत्री का इस्तीफा होते ही पूरी कैबिनेट का इस्तीफा माना जाता है, यानी अब बिहार में नए मुख्यमंत्री व नई कैबिनेट बनेगी।

बिहार के राज्यपाल को इस्तीफा सौंपते नीतीश कुमार।

बिहार के राज्यपाल को इस्तीफा सौंपते नीतीश कुमार।

इस तरह नीतीश कुमार ने बिहार में दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने के करीब पौने पांच महीनों के बाद इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 20 नवंबर, 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी।

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की सूचना नीतीश कुमार ने ट्वीट करके दी।

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की सूचना नीतीश कुमार ने ट्वीट करके दी।

“हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।” – पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ट्वीट

इससे पहले नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक बुलाई थी। तब उन्होंने कहा था कि “2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।”

कैबिनेट बैठक के बाद विदा होते नीतीश कुमार (साभार X)

कैबिनेट बैठक के बाद विदा होते नीतीश कुमार (साभार X)

इस तरह नीतीश कुमार ने संकेत दे दिया कि NDA में एका रहेगा और उनकी जगह नए मुख्यमंत्री व कैबिनेट बनेगी, जिसे उनका समर्थन रहेगा।

खबर है कि कुछ ही देर बाद NDA विधायक दल की बैठक होगी और फिर राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी। भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।


बिहार की सत्ता में रहने के लिए लगातार दल बदला, 10 बार सीएम बने नीतीश कुमार 

  • 3 मार्च 2020 – 7 दिन के लिए पहली बार सीएम बने।
  • 24 नवंबर 2005 – दूसरी पर सीएम बने और पांच साल सरकार चलाई।
  • 26 नवंबर 2010 – BJP के साथ गठबंधन में तीसरी बार सीएम बने।
  • 22 फरवरी 2015 – 2014 के आम चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेकर पद छोड़ने के बाद वे 2015 में जीतनराम मांझी के सीएम पद छोड़ने पर चौथी बार सीएम बने।
  • 20 नवंबर 2015 – महागठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़े और पांचवीं बार सीएम की शपथ ली।
  • 27 जुलाई 2017 – महागठबंधन से अलग होकर NDA में चले गए और छठी बार सीएम की शपथ ली।
  • 16 नवंबर 2020 –  बीजेपी के सहयोग से नीतीश कुमार ने सातवीं बार सरकार बनाई जबकि जदयू चुनाव में तीसरे नंबर की पार्टी थी।
  • 10 अगस्त 2022 – सरकार बनाने के लिए नीतीश ने राजद का समर्थन लिया और आठवीं बार सीएम बने। तेजस्वी डिप्टी सीएम बनाए गए।
  • 28 जनवरी 2024 – लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश ने राजद से गठबंधन तोड़ा और NDA में वापसी करके नौवीं बार सीएम बने।
  • 20 नवंबर, 2025 – दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब 14 अप्रैल को इस पद से इस्तीफा दे दिया है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *