आज की सुर्खियां
संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर रार, होर्मुज़ खुलने से गिरा तेल का भाव; पढ़ें 18 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें
18 अप्रैल, 2026 | न्यूज़ बुलेटिन
देश की प्रमुख पांच खबरें :
महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में गिरा, इसी से जुड़े दो अन्य विधेयकों को सरकार ने वापस लिया।
विपक्षी सांसदों ने कहा- “हम 2023 में ही महिला आरक्षण का समर्थन कर चुके हैं, सरकार लिखित में सीट पुनर्गठन पर आश्वासन दे।”
राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता के आरोप में केस दर्ज होगा, BJP वर्कर की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की पीठ ने दिया आदेश।
ममता बनर्जी के प्रस्तावक मिराज व विधायक देबाशीष के ठिकानों पर आयकर छापे, चुनाव पूर्व कार्रवाई पर टीएमसी का कड़ा विरोध।
राज्यसभा के तीसरी बार निर्विरोध उपसभापति बनाए गए हरिवंश, 9 अप्रैल को उनका उपसभापति का कार्यकाल खत्म हो गया था।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- लेबनान में सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान ने होर्मुज़ जलमार्ग को 21 अप्रैल तक के लिए खोला, ऐलान से तेल की कीमतें 13% गिरीं।
2- ट्रंप ने दावा किया – “ईरान संवर्धित यूरेनियम सौंपने को सहमत है”; ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा- “इसे कहीं ट्रांसफर नहीं करेंगे।”
3- ब्रिटेन–फ्रांस ने होर्मुज़ को लेकर 50 देशों संग बैठक की, भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव ने पर्यवेक्षक के तौर पर लिया हिस्सा।
4- तुर्किये के डिप्लोमेसी फोरम में ईरान उपविदेश मंत्री बोले– “अस्थायी युद्धविराम को हम स्वीकार नहीं करेंगे। हिंसा हमेशा के लिए समाप्त हो।”
5- म्यांमार में सैन्य समर्थन वाली सरकार के नए राष्ट्रपति ने पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल बाद रिहा किया, नज़रबंद नेता आंग सान सू की से जुड़ी सजा भी घटाई।

