Connect with us

आज की सुर्खियां

Top News : आज से SIR के लिए घर-घर जाएंगे BLO; ट्रंप का दावा- पाक परमाणु हथियार बना रहा

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- आज से यूपी, प. बंगाल समेत 12 राज्यों में आज से घर-घर जाकर वोटर लिस्ट की जांच का काम शुरू करेंगे BLO।

2- नेचर जर्नल की स्टडी- भूजल निकासी न होने से भारत में सबसे तेजी से धंस रही दिल्ली, मुंबई दूसरे व कोलकाता तीसरे स्थान पर।

3- सुप्रीम कोर्ट 7 नवंबर को देशभर के आवारा कुत्तों के मामले में आदेश पारित करेगा, तीन जजों की पीठ ने सुनवाई पूरी की।

4- इज़रायली विदेश मंत्री गिदोन सार आज से दो दिवसीय भारत यात्रा पर, दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात होगी।

5- बाम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के अभियुक्त अबू जुंदाल के खिलाफ 7 साल बाद शुरू होगा ट्रायल।

 


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- ‘रूस, चीन, उत्तर कोरिया की तरह पाकिस्तान भी परमाणु हथियारों का सक्रिय रूप से परीक्षण कर रहा’।

2- यूक्रेनी पीएम ने बताया- यूक्रेन को जर्मनी की ओर से मिला एयर डिफेंस सिस्टम ‘पैट्रियट’, अमेरिका में निर्मित है यह वायु रक्षा प्रणाली।

3- सूडान के अल-फशीर में हिंसा के बाद कई मौतें, 70 हजार लोगों ने इलाका छोड़ा; घटना का संज्ञान अंतरराष्ट्रीय अपराधिक न्यायालय ने लिया।

4- इजरायल को हमास ने तीन बंधकों के अवशेष दिए, इसके बदले 45 फलस्तीनियों के शव लौटाए गए, गज़ा में हमले भी जारी, 3 मौतें।

5- भगौड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी ने भारत प्रत्यर्पण के अदालती आदेश के खिलाफ बेल्जियम की सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की।

 

 

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *