Connect with us

आज की सुर्खियां

मोदी यूक्रेन जाएंगे, राष्ट्रपति से मिलेंगे प. बंगाल के राज्यपाल

Published

on

कलकत्ता हाईकोर्ट के वकीलों का प्रदर्शन, साभार - ट्विटर
यूक्रेन जाएंगे मोदी, राष्ट्रपति से मिलेंगे प. बंगाल के राज्यपाल

देश की पांच बड़ी खबरें

1- 23 अगस्त को जेलेंस्की के न्यौते पर यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी, विदेश मंत्री ने की घोषणा। जुलाई में मोदी की रूस यात्रा अमेरिका व यूक्रेन ने जताई थी नाखुशी।

2- कोलकाता रेप-मर्डर केस : दिल्ली पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस कल राष्ट्रपति से मिलेंगे, डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी, कलकत्ता हाईकोर्ट के वकील भी सड़क पर उतरे।

3- उदयपुर में चाकू के वार से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत से माहौल तनावपूर्ण, दसवीं के दो छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी के बाद बिगड़ा था जिले का माहौल, इंटरनेटबंदी जारी।

 4- जम्मू-कश्मीर के उधमसिंह में आंतकियों की गोलीबारी में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की मौत, विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश जारी।

5- कर्नाटक के मुख्यमंत्री को हाईकोर्ट से मिली राहत, तथाकथित जमीन घोटाले की जांच से पहले राज्यपाल के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगी विशेष अदालत।

विदेश की पांच बड़ी खबरें

1- दूसरे दौर की सीजफायर वार्ता से पहले इजरायल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री। बोले- ये बंधकों की रिहाई व गाजा में जंग रोकने का आखिरी मौका।

2- यमन में एक दशक से जारी हूती विद्रोही युद्ध की शुरूआत सऊदी के राजकुमार ने अपने पिता के जाली हस्ताक्षर वाले आदेश से की थी : निर्वासित सऊदी खुफिया अधिकारी का बीबीसी को दावा।

3- यूक्रेन यात्रा से एक दिन पहले पोलैंड जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, इस देश में 40 साल पहले गए थे मोरारजी देसाई। नेहरू न इंदिरा भी कर चुके हैं दौरा।

4- कल से शुरू होने वाली तीन दिवसीय यात्रा के लिए मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम भारत पहुंचे। भारतीय श्रमिकों की भर्ती समेत कई मुद्दों पर समझौता संभव।

5- चीन ने फिलीपींस पर दक्षिणी चीन सागर पर जहाज टकराने का लगाया आरोप, कहा- चीनी तटरक्षक की चेतावनी नजरअंदाज भी किया।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *