Connect with us

आज की सुर्खियां

Top News : सुप्रीम कोर्ट बोली- संसद हमारे फैसले पलट नहीं सकती; रूस का यूक्रेन पर भीषण हमला

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें 

1- सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को कड़ा संदेश, कहा- संसद हमारे फैसले पलट नहीं सकती। ट्रिब्यूनल रिफॉर्म एक्ट-2021 के कई प्रावधान रद्द किए।

2- नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होने पहुंचे।

3- राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए आरोपोें के खिलाफ पूर्व नौकरशाह, जज, राजदूतों समेत 272 लोगों का खुला पत्र।

4-सुप्रीम कोर्ट ने कहा- संतानहीन महिला अपनी संपत्ति की वसीयत पहले ही बना लें, जिससे परिवार के बीच विवाद न हो।

5- अफगानिस्तान के वाणिज्य मंत्री व्यापार दौरे पर आए भारत, पाक से हाल में व्यापार खत्म करने की घोषणा हुई।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें 

1-रूस ने एक रात में 476 यूक्रेनी ठिकानों पर 48 मिसाइलें दागीं, भीषण हमले में कम से कम 25 नागरिकों की जान गई।

2-अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में दावा- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय विमानों को लेकर चीन ने किया था दुष्प्रचार।

3-सऊदी क्राउन प्रिंस को अमेरिकी पत्रकार खशोगी की हत्या पर ट्रंप ने क्लीन चिट दी, मीडिया से बोले- वह कुछ नहीं जानते।

4-नेपाल में Gen-Z और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी की झड़प के बाद बारा जिले में लगा कर्फ्यू, एक रैली के विरोध में युवा भड़के।

5-इज़राइल ने लेबनान के शरणार्थी शहर ‘सीडीन’ पर किया हवाई हमला, महिला-बच्चों समेत कुल 13 लोगों की जान गई।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *