Connect with us

आज की सुर्खियां

अफगानिस्तान, बांग्लादेश व पाक से आए गैर मुस्लिम प्रवासियों को बड़ी राहत

Published

on

एआई (AI) निर्मित सांकेतिक फोटो

देश की प्रमुख खबरें :

1- अफगानिस्तान, बांग्लादेश व पाक में उत्पीड़ित होकर 2024 तक भारत आए हिंदुओं, सिखों, जैनियों को बिना पासपोर्ट भारत में रहने की अनुमति: गृह मंत्रालय

2- पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़, आपदा प्रभावित राज्य घोषित हुआ। भांखला नांगल बांध से छोड़े जा रहे पानी से हालत खराब हो रहे।

3- जीएसटी सुधार को लेकर वित्तमंत्री ने शुरू की दो दिवसीय काउंसिल की बैठक, चार से घटाकर दो जीएसटी स्लैब बनाने पर कल निर्णय होगा।

4- दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भरा, कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल के कुल्लू में भू-स्खलन से दो की मौत।

5- पीएम मोदी के मां को अपशब्द कहने के बयान पर विपक्ष का पलटवार, सोनिया गांधी व राबड़ी देवी को अपशब्द कहे जाने की बात याद दिलाई।

 

विदेश की प्रमुख खबरें :

1- चीन ने विक्ट्री परेड में परमाणु क्षमता वाली इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन किया, पुतिन व किम जोंग मौजूद रहे।

2- ब्रिटेन में गणेश विसर्जन से लौटते वक्त कार क्रैश होने से दो भारतीय छात्रों की मौत, तीन घायल

3- मोदी के भारत लौटने के बाद पुतिन की पाक पीएम से मुलाकात, पुतिन बोले- पाक भी रूस का पारंपरिक साझेदार।

4- पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत, 35 घायल, बलूचिस्तान नेशनल पार्टी की रैली में हुआ हमला।

5- इंडोनेशिया में सरकारी खर्चों में बर्बादी के खिलाफ गुलाबी कपड़े पहनकर महिलाओं ने झाड़ू के साथ संसद तक मार्च निकाला।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *