Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

वैशाली: “पति की दूसरी शादी के शौक के कारण दे रही हूं जान”; नवविवाहिता ने ऑडियो संदेश भेजा, फंदे पर मिला शव

Published

on

महिला का शव उनके मायके में पाया गया वो 23 अप्रैल को झगड़े के बाद वहां आयी थीं।
महिला का शव उनके मायके में पाया गया वो 23 अप्रैल को झगड़े के बाद वहां आयी थीं।

वैशाली | मुन्ना खान

बिहार के वैशाली जिले के एक नवविवाहिता की मायके में संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। परिवार का कहना है कि उसने पति के बर्ताव से तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति पटना सचिवालय में कार्यरत है। मौत से पहले महिला ने पति व अपनी मां को व्हाट्सऐप पर वॉयस नोट्स भेजे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पटना सचिवालय में कर्मी है पति

यह घटना महुआ थाना क्षेत्र के भदवास गांव की है, जहा्ं 23 वर्षीय नेहा कुमारी का शव अपने मायके में फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई निखिल कुमार पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उनकी बहन नेहा की शादी 24 नवंबर 2025 को भदवास निवासी मयंक राज से हुई थी। उनके बहनोई पटना सचिवालय में कार्यरत हैं।

मृतक महिला के भाई

मृतक महिला के भाई निखिल कुमार 

उन्होंने आरोप लगाया कि “शादी के बाद से ही ससुराल वाले सोने के गहनों और नकदी के लिए नेहा को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। तंग आकर 23 अप्रैल को नेहा अपने मायके आ गई जहां उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।”

आखिरी ऑडियो- “आप दूसरी शादी कर लीजिए…”

नेहा ने मरने से पहले अपने पति को भेजे संदेश में कहा-

“मेरे अंदर अब और हिम्मत नहीं है। जो भी कर रही हूं, आपके कारण कर रही हूं। आपको दूसरी शादी करनी है न, शौक से कर लीजिए। बस इतना जान लीजिए, मैं सही इंसान थी।”

वहीं, अपनी मां को भेजे वॉयस नोट में उन्होंने अपनी तड़प का जिक्र करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस जांच शुरू

परिजनों ने इन ऑडियो संदेशों को ठोस सबूत बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *