Connect with us

चुनावी डायरी

बिहार : जनसुराज ने दूसरी लिस्ट में मुस्लिम और अति पिछड़ों को 14-14 सीटें दीं

Published

on

  • जनसुराज ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए दूसरी लिस्ट जारी की
  • दूसरी लिस्ट में 65 को टिकट, पहली लिस्ट में 51 सीटों पर नाम जारी किए थे।
  • भागलपुर दंगे का केस लड़ने वाले सीनियर वकील को टिकट दिया गया।

पटना | हमारे संवाददाता

बिहार चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने 13 oct को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की दूसरी लिस्ट में 65 उम्मीदवारों को टिकट मिले हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में 14 मुस्लिम कैंडिडेट्स को टिकट मिले हैं। इससे पहले की लिस्ट में 7 मुस्लिम को टिकट मिले थे। बिहार में हाल के साल में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी दल ने इतनी तादाद में मुस्लिम समुदाय को टिकट दिए हों।

दूसरी सूची में अति पिछड़ा वर्ग (EBC) से 14 उम्मीदवार, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से 10 उम्मीदवार, सामान्य वर्ग से 11 उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं।

कुल 65 सीटों की लिस्ट में 19 रिजर्व सीटें और  46 जनरल सीटें हैं। यानी साफ है कि जनरल सीटों पर भी प्रशांत किशोर ने पिछड़े और मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारा है जो एक साहसिक कदम है।

 

31 जनरल सीटों पर भी पिछड़ों को टिकट

जनसुराज की दोनों लिस्ट मिलाकर कुल 116 सीट पर कैंडिडेट्स की घोषणा हो गई है, जिसमें 25 रिजर्व सीटें शामिल हैं। इसके अलावा 91 जनरल सीटों में से 31 सीटों पर भी अति पिछड़ा समाज को भागीदारी दी गई है।

 

भागलपुर दंगे के वकील को टिकट

भागलपुर के सीनियर वकील अभयकांत झा को टिकट दिया गया है। 74 साल के अभयकांत झा ने भागलपुर दंगे में मुस्लिमों के पक्ष में केस लड़ा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर ने उनका परिचय कराते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया।

प्रशांत किशोर ने कहा कि समाज के हर वर्ग से अच्छे लोगों को चुनकर ही पार्टी 243 कैंडिडेट की लिस्ट तैयार कर रही है।

 

जितनी संख्या, उतनी भागीदारी पर टिकट दिए

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘हमने जो वादा किया था कि जिसकी जितनी संख्या है, उसको उतनी भागीदारी दी जाएगी। हमने कहा था समाज से अच्छे लोगों को चुनकर लाएंगे। जब 243 नामों की घोषणा हो जाएगी तो शायद ही कोई समाज बचेगा, जिसके लोग को टिकट नहीं मिला हो।

“हमने तय किया है कि 70 अति पिछड़ा समाज के लोग चुनाव लड़ेंगे। अगर उनके पास साधन नहीं होगा तो पार्टी साधन जुटाएगी। उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी।”


इन उम्मीदवारों को मिला टिकट 

  • नौतन से संतोष चौधरी
  • रक्सौल से कपिल देव प्रसाद
  • नरकटिया से लाल बाबू यादव
  • केसरिया से नाज अहमद
  • कल्याणपुर से डॉ मंतोष साहनी
  • चिरैया से संजय सिंह
  • शिवहर से नीरज सिंह
  • रीगा से कृष्ण मोहन
  • बथनाहा से नवल किशोर चौधरी
  • बाजपट्टी से आजम हुसैन अनवर
  • सीतामढ़ी से ज़ियाउद्दीन ख़ान
  • हरलाखी से रामेश्वर ठाकुर
  • राजनगर सुरेंद्र कुमार दास
  • झंझारपुर केशव भण्डारी
  • पिपरा इंद्रदेव साह
  • त्रिवेणीगंज से प्रदीप राम
  • नरपतगंज से जनार्दन यादव
  • ठाकुरगंज से इकरामुल हक
  • महनार से राजेश चौरसिया
  • राजपाकर मुकेश कुमार राम
  • तरैया से सत्येंद्र कुमार साहनी
  • गोरियाकोठी से एजाज अहमद सिद्दीकी
  • बड़हरिया से डॉ शाहनवाज
  • बहादुरपुर से अमीर हैदर
  • गौरा बौराम से इफ़्तकार आलम
  • कुशेश्वरस्थान से शत्रुघ्न पासवान
  • सोनबरसा से सत्येंद्र हाज़रा
  • मधेपुरा से शशि कुमार यादव
  • सिंघेश्वर से प्रमोद कुमार राम
  • कोड़ा से निर्मल कुमार राय
  • मनिहारी से बबलू सोरेन
  • बलरामपुर से असहब आलम
  • कदवा से एमडी शहरयार
  • कटिहार से डॉ गाजी शरीक
  • हरनौत से कमलेश पासवान
  • रूपौली से अमोद कुमार बनमनखी से मनोज कुमार ऋषि
  • कस्बा से इत्तिफ़ाक़ आलम
  • पातेपुर से दशाई चौधरी
  • वरिशनगर से सत्य नारायण
  • उजियारपुर से दुर्गा प्रसाद सिंह
  • रोसड़ा से रोहित पासवान
  • हसनपुर से इंदु गुप्ता
  • चेरिया बरियारपुर से डॉ मृत्युंजय
  • अभयकांत झा – भागलपुर
  • डॉ शाहनवाज – बड़हरिया
  • शिवहर – नीरज सिंह
  • लालाबाबू यादव – नरकटिया
  • मंतोष सहनी – कल्याणपुर
  • राजीव रंजन सिंह – संदेश
  • आजम अनवर हुसैन – बाजपट्टी
  • रत्नेश्वर ठाकुर – हरलाखी
  • जनार्दन यादव – नरपतगंज
  • तनुजा कुमारी – इस्लामपुर

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।