Connect with us

लाइव पन्ना

Bihar election Result Live : हर विधानसभा सीट का रिजल्ट देखिए

Published

on

बिहार विधानसभा सीटों का रिजल्ट
बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं।

नई दिल्ली | बिहार विधानसभा सीटों की काउंटिंग अब भी जारी है और 74% सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं।

आप नीचे की गई टेबिल में हर सीट पर जीते प्रत्याशी व जीत के मार्जिन के बारे में जान सकते हैं।

इसे बिहार में प्रमंडल-वार (Division wise) आने वाली विधानसभा सीटों के हिसाब से दिया गया है।

बता दें कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं और शाम 8 बजे तक 182 सीटों पर रिजल्ट घोषित हो चुके हैं।

 

बिहार विधानसभा सीटें (डिवीजन-वार)

डिवीजन

विधानसभा सीटें

पटना

  • बिहारशरीफ -डॉ. सुनील कुमार-BJP-29168
  • राजगीर (SC) –कौशल किशोर-JDU-55428
  • हिलसा-कृष्ण मुरारी शरण-JDU-16012
  • इस्लामपुर -रुहैल रंजन-JDU-32239
  • हरनौत-हरि नारायण सिंह-JDU-48335
  • मखदुमपुर-सूबेदार दास -RJD-1830
  • पालीगंज -संदीप सौरभ-CPIM- 6655
  • भभुआ - भारत बिंद-BJP-24415
  • पटना साहिब – रत्नेश कुमार-BJP-38900
  • फुलवारी (SC)-श्याम रजक-JDU-32657
  • मोहनिया-संगीता कुमारी-BJP-18752 
  • बांकीपुर -नितिन नबीन – BJP – 51936
  • कुम्हरार -संजय कुमार-BJP -47524
  • दानापुर -राम कृपाल यादव -BJP -29133
  • मनेर (SC)-भाई बीरेंद्र-RJD-20034
  • फतुहा-डॉ.रामानंद यादव -RJD-7992
  • दीघा (SC) –संजीव चौरसिया-BJP -59079
  • मसौढ़ी (SC)-अरुण मांझी-JDU-7643
  • ब्रह्मपुर-शंभू नाथ यादव -RJD-3220 
  • अगिआंव - महेश पासवान -BJP- 95 
  • बरहरा -राघवेंद्र प्रताप सिंह -BJP-14403
  • बिक्रम -सिद्धार्थ सौरव - BJP - 5601
  • बाढ़ -सियाराम सिंह -BJP-24813
  • पिपरा -श्याम बाबू प्रसाद यादव -BJP-10745
    
    

(17 सीटें)

तिरहुत

  • मुजफ्फरपुर –रंजन कुमार -BJP – 32657
  •  रामनगर(SC) -नंद किशोर राम -BJP -35680
  • पातेपुर -लखेन्द्र कुमार रौशन-BJP-22380
  • हाजीपुर -अवधेश सिंह- BJP-18509 
    
  • राजनगर -सुजीत कुमार-BJP -42185
  • कांटी-अजीत कुमार-JDU-25795
  • बरूराज (SC) –अरुण कुमार सिंह -BJP -29052
  • गायघाट-कोमल सिंह-JDU-23417
  • औराई (SC) –रमा निषाद -BJP – 57206
  • मीनापुर-अजय कुमार-JDU-34238
  • पारू-शंकर प्रसाद -RJD-28827
  • साहेबगंज – राजू कुमार सिंह -BJP -13522
  • शिवहर-श्वेता गुप्ता-JDU-31398
  • सीतामढ़ी (SC)-सुनील कुमार पिंटू-JDU-5562
  • रीगा-बैद्यनाथ प्रसाद-BJP-33125
  • बथनाहा (SC)-अनिल कुमार-BJP-51769
  • सुरसंड – नागेंद्र राउत -जनता दल -23667 
  • बिस्फी-आसिफ अहमद -RJD-8107
  • रुन्नीसैदपुर -पंकज कुमार -जनता दल-19737
  • झंझारपुर – नीतीश मिश्रा – BJP – 54849
  • फुलपरास-शीला कुमारी -जनता दल-14099
  • कुढ़नी (SC)-केदार पी.डी. गुप्ता-BJP-9718
  • दरभंगा – संजय सरावगी – BJP – 24593
  • हायाघाट – राम चंद्र प्रसाद – BJP – 11839
  • बछवाड़ा (SC) – सुरेंद्र मेहता – BJP – 15841
  • कल्याणपुर-सचिंद्र प्रसाद सिंह -BJP -15568
  • वाल्मीकि नगर-सुरेंद्र प्रसाद-INC-1675
  • नरकटियागंज – संजय कुमार पांडे -BJP- 26458
  • नरकटिया-विशाल कुमार-जनता दल-1443
  •  बगहा – राम सिंह – BJP – 6313
  •  लौरिया – विनय बिहारी – BJP – 26966
  • केसरिया – शालिनी मिश्रा -जनता दल-16340
  • नौतन-नारायण प्रसाद-BJP-22072
  • चनपटिया-अभिषेक रंजन-INC-602
  • सुगौली – राजेश कुमार -LJPRV-58191
  • सुगौली – राजेश कुमार (LJPRV) 58191
  • बेतिया – रेनू देवी – BJP – 22373
  • खजौली -अरुण शंकर प्रसाद - BJP - 13126
  • बोचहा-बेबी कुमारी-LJPRV-20316
  • रक्सौल – प्रमोद कुमार सिन्हा – BJP – 17878
  • हरसिद्धि – कृष्णनंदन पासवान – BJP -7095
  • बेनीपट्टी -विनोद नारायण झा - BJP - 23932
  • चिरैया -लाल बाबू प्रसाद गुप्ता-BJP-39360
  • मोतिहारी -प्रमोद कुमार-BJP-16563
  • मधुबन - राणा रणधीर-BJP-5492

(कुल 37 सीटें)

सारण 

  • छपरा-छोटी कुमारी-BJP-7600
  • गरखा (SC) -सुरेंद्र राम -RJD-12804
  • अमनौर-कृष्ण कुमार मंटू-BJP-3808
  • तरैया-जनक सिंह-BJP-1329
  • परसा-करिश्मा-RJD-25772
  • बनियापुर – केदार नाथ सिंह – BJP – 15436
  • एकमा-मनोरंजन सिंह-JDU-22708
  • मांझी-रणधीर कुमार सिंह-JDU-9787
  • भोरे (SC) –सुनील कुमार-JDU-18368
  • गोपालगंज – सुभाष सिंह – BJP – 28972
  • बैकुंठपुर-मिथिलेश तिवारी-BJP-16953
  • हथुआ-रामसेवक सिंह-JDU-12348
  • सिवान – मंगल पांडे – BJP – 9370
  • जीरादेई-भीष्म प्रताप सिंह-JDU-2626
  • रघुनाथपुर-ओसामा शाहब-RJD-9248
  • डेहरी  –राजीव रंजन सिंह-LJPRV-35968
  • दरौंदा (SC)-कर्णजीत सिंह-BJP-18367
  • दरौली-विष्णु देव पासवान -LJPRV-9572
  • सोनपुर – विनय कुमार सिंह – BJP – 4767

(21 सीटें)

दरभंगा

  • दरभंगा-संजय सरावगी-BJP-24593
  • हायाघाट-राम चंद्र प्रसाद-BJP-11839
  • बछवाड़ा (SC)-सुरेंद्र मेहता-BJP-15841
  • बेनीपुर-बिनय कुमार चौधरी-JDU-13603
  • अलौली – राम चंद्र सदा (JDU) 35732 से जीत
  • कुशेश्वर स्थान (SC)- अतिरेक कुमार(JDU) 36441
  • गौड़ाबौराम- सुजीत सिंह (BJP) 5669 अंतर से जीते
  • समस्तीपुर – अश्वमेध देवी- RJD-13875
  • मोहिउद्दीननगर-राजेशकुमारसिंह-BJP-11682
  • केवटी -मुरारी मोहन झा-BJP-7305
  • हसनपुर-केदार पी.डी. गुप्ता-BJP-9718
  • उजियारपुर-आलोक कुमार मेहता -RJD-16283
  • मोरवा (SC)-रणविजय साहू -RJD-8671
  • सरायरंजन-विजय कुमार चौधरी-JDU-20798
  • रोसड़ा – बीरेंद्र कुमार- BJP-50533
  • मधुबनी-माधव आनंद-RLM-20552
  • लौकहा – सतीश कुमार साह -जनता दल -25511
  • हरलाखी (SC)-सुधांशु शेखर-जनता दल-36236
  • बाबूबरही -मीना कुमारी -जनता दल – 17568

(21 सीटें)

कोसी

  • सहरसा- आईपी गुप्ता-IIP-2038 से हराया
  • सोनबरसा (SC) – रत्नेश सदा-JDU- 13454
  • महिषी-गौतम कृष्ण-RJD-3740
  • सिमरी बख्तियारपुर- अरुण कुमार -LJPRV-981
  • सुपौल- विजेंद्र प्रसाद यादव (JDU) 30803 से हराया
  • त्रिवेणीगंज- सोनम रानी ( जनता दल) 5683 से जीत
  • छातापुर-नीरज सिंह(BJP)-16178 से हराया
  • मधेपुरा-चंद्र शेखर-RJD-7809
  • बिहपुर-कुमार शैलेंद्र-BJP-30025 से हराया
  • अलौली- राम चंद्र सदा -BJP- 35732  
  • राघोपुर-तेजस्वी प्रसाद यादव -RJD-14532
  • निर्मली – अनिरुद्ध प्रसाद यादव -JDU-37310 

(13 सीटें)

पूर्णिया

  • अररिया
  • जोकीहाट-मोहम्मद मुर्शिद आलम -AIMIM-28803
  • सीकटी
  • बहादुरगंज-एमडी तौसीफ आलम -AIMIM-28726
  • ठाकुरगंज – गोपाल कुमार अग्रवाल (JDU) 8822 से जीत
  • किशनगंज-एम डी. कमरूल होड-INC-12794 
  • कोचाधामन-एमडी सरवर आलम -AIMIM-23021 
  • अमौर
  • बैसी-गुलाम सरवर-AIMIM-27251
  • कस्बा-नितेश कुमार सिंह-LJPRV-12875
  • बनमंखी (SC)
  • रूपौली
  • धमदाहा – लेशी सिंह ( जनता दल ) 55159 से जीत
  • पूर्णिया – विजय कुमार खेमका – BJP – 33222
  • कटिहार – तारकिशोर प्रसाद – BJP – 22154
  • कदवा – दुलाल चंद्र गोस्वामी (JDU)- 18368 से जीत
  • बलरामपुर
  • प्रणपुर
  • मणिहारी (ST)
  • बारारी
  • कोरहा (SC) – कविता देवी – BJP – 22257
  • आलमनगर- नरेंद्र नारायण यादव (JDU) 55465 से हराया
  • बिहारीगंज- निरंजन कुमार मेहता ( JDU ) 31622 से हराया
  • रुपौली – कलाधर प्रसाद मंडल (JDU) 73572 से जीत
  • रानीगंज-अविनाश मंगलम-RJD-8530
  • आमौर-अख्तरुल ईमान -AIMIM-38928
  • फारबिसगंज – मनोज बिस्वास -INC-221
  • बनमनखी-कृष्ण कुमार ऋषि-BJP-45296
  • सिकटी-विजय कुमार मंडल-BJP-19322
    

(23 सीटें)

मुंगेर

  • मुंगेर – कुमार प्रणय – BJP – 18750
  • जमालपुर- नचिकेता(JDU) 36228 से जीत
  • सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल (JDU) 23861 से जीत
  • लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
  • शेखपुरा (SC) – रणधीर सोनी(JDU)-22547 से जीत
  • बरबीघा (SC)- डॉ. कुमार पुष्पंजय(JDU) 25493 से जीत 
  • जमुई – श्रेयसी सिंह – BJP – 54498
  • चकाई-सावित्री देवी -RJD- 12972
  • जसीडीह (SC) 
  • देवघर (SC) 
  • नवादा- विभा देवी ( जनता दल )27594 से जीत
  • वारसलीगंज-अनीता-RJD-7543
  • हसपुरा (SC) 
  • गोह
  • साहेबपुर कमाल-सत्तानंद संबुद्ध -RJD-15721
  • मटिहानी-नरेंद्र कुमार सिंह-RJD-5290
  • राजौली (SC)-विमल राजबंशी -LJPRV- 3953 
  • बखरी -संजय कुमार-LJPRV-17318
  • सिकंदरा-प्रफुल्ल कुमार मांझी-HAM-23907
  • तारापुर -सम्राट चौधरी-BJP-45843

(15 सीटें)

भागल

पुर

  • भागलपुर-रोहित पांडे-BJP-13474 से हराया
  • पिरपैंती (SC) –मुरारी पासावन-BJP -53107
  • खगड़िया- बबलू कुमार ( जनता दल ) 23415 से हराया
  • बेलदौर- पन्ना लाल सिंह पटेल-JDU-35175 से हराया
  • परबत्ता-बाबूलाल शोर्या-LJPRV-34039 से हराया
  • नाथनगर-मिथुन कुमार -LJPRV-25424
  • बिहपुर – कुमार शैलेंद्र – BJP – 30025
  • कटोरिया -पूरन लाल टुडू -BJP-10986

(ST) (9 सीटें)

मगध

  • गया टाउन –प्रेम कुमार-BJP-26436
  • बोधगया (SC)-कुमार सर्वजीत -RJD-881
  • टिकारी-अजय कुमार-RJD-2058 
  • बेलागंज- मनोरमा देवी ( जनता दल) 2882 से जीत
  • गोविंदपुर-बिनीता मेहता -LJPRV-22906
  • वजीरगंज –बीरेंद्र सिंह -BJP-12733
  • शेरघाटी-उदय कुमार सिंह -LJPRV-13524
  • इमामगंज (SC)-दीपा कुमारी-HAM- 25856
  • बाराचट्टी-ज्योति देवी-HAM-8893 से हराया
  • जहानाबाद-राहुल कुमार-RJD-793 से हराया
  • घोसी- ऋतुराज-JUD-11929 से हराया
  • अरवल –मनोज कुमार -BJP-14093
  • कुर्था (SC)- पप्पू वर्मा-JDU-5481 से हराया
  • डुमरांव- राहुल कुमार सिंह (JDU) 2105 से जीत 
  • राजपुर (SC)- संतोष कुमार निराला (JDU) 9136 से जीत
  • रामगढ़- सतीष सिंह यादव-BSP-30 से हराया
  • रोह
  • चेनारी (SC)
  • सासाराम (SC)
  • करगहर- वशिष्ठ सिंह-(JDU)-35676 से जीत
  • डेहरी-राजीव रंजन सिंह-LJPRV-35968 से हराया
  • नोखा-नागेंद्र चंद्रवंशी-(JDU)-24054 से जीत
  • देहरी-ऑन-सोन-राजीव रंजन सिंह-LJPRV-35968
  • आरा –संजय सिंह (टाइगर)-BJP-19581
  • तरारी –विशाल प्रशांत -BJP -11464
  • शाहपुर-राकेश रंजन-BJP-15225 से हराया
  • बड़हरा (SC)- राघवेंद्र सिंह-BJP-14403 से हराया
  • गोविंदगंज-राजू तिवारी -LJPRV- 32683
  • गुरुआ-उपेंद्र प्रसाद-BJP-24194 

(30 सीटें)

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लाइव पन्ना

बिहार : नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, कल लेंगे CM पद की शपथ

Published

on

बिहार विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया। (साभार- नीतीश कुमार फेसबुक)
बिहार विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया। (साभार- नीतीश कुमार फेसबुक)

पटना |

एनडीए विधायक दल का नेता बनने के बाद बुधवार शाम (19 नवंबर) नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब कल (20 नवंबर) को प्रसिद्ध गांधी मैदान में वे नई सरकार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इस्तीफा देने के बाद पुरानी सरकार भंग हो गई है और अब राज्यपाल के आदेश पर नई सरकार के गठन तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को अपना नेता चुन लिया गया।

यह बैठक बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई। इससे पहले भाजपा और जदयू के विधायक दल की अलग-अलग बैठक हुई थी। भाजपा की बैठक में जहां सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुना गया, वहीं नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया।

Continue Reading

लाइव पन्ना

Delhi में कार ब्लास्ट करने वाला आतंकी डॉ. उमर, एक वीडियो में क्या प्रैक्टिस करता दिखा?

Published

on

आतंकी डॉ. उमर का वीडियो वायरल हो रहा है।
आतंकी डॉ. उमर का वीडियो वायरल हो रहा है।
  • अब मर चुके आतंकी डॉ. उमर के फोन से जांच एजेंसियों को एक वीडियो रिकवर हुआ है।

नई दिल्ली|

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को मुख्य संदिग्ध, फिदायीन हमलावर डॉक्टर उमर उन नबी (Dr. Umar un Nabi) का एक वीडियो मिला है, जिसमें वह अंग्रेजी (English) में ‘शहादत के ऑपरेशन’ (martyrdom operations) और ‘सुसाइड बॉम्बिंग’ (suicide bombing) की पैरवी (defending) करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो उसके भाई की एक गलती के कारण सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लग गया।

 

वीडियो में क्या बोल रहा है आतंकी उमर?
1 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में डॉ. उमर एक कैमरे के सामने बैठकर तकरीर दे रहा है।
वह कहता है, “जिसे लोग सुसाइड बॉम्बिंग कहते हैं, इस्लाम में उसे ‘शहादत का ऑपरेशन’ कहते हैं… शहादत का ऑपरेशन वह होता है जब कोई व्यक्ति एक खास जगह और खास समय पर मरने के इरादे से जाता है।”
जांचकर्ताओं (Investigators) का मानना है कि यह वीडियो लोगों का ब्रेन वॉश (brainwash) करने के लिए बनाया गया था और इसका टोन (tone) पुलवामा हमले (Pulwama attack) के आतंकी आदिल डार (Adil Dar) के वीडियो जैसा ही है।

 

तकरीर देने की प्रैक्टिस कर रहा था

डॉ. उमर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। द हिन्दू ने दावा किया है कि वीडियो कम से कम आठ महीने पहले शूट किया गया है। वीडियो में सुना जा सकता है कि डॉ. उमर सुसाइड बॉम्बिंग को लेकर अपने भड़कीले भाषण के लिए अभ्यास (practise) कर रहा है, वह वीडियो में कई बार अटकता है और स्क्रीन के पास से कुछ पढ़ने की कोशिश करता भी दिखता है और आखिर में अटक जाने के बाद वीडियो बंद कर देता है।

 

भाई ने ‘तालाब’ में फेंका था फोन
यह वीडियो एजेंसियों तक कैसे पहुंचा, इसकी कहानी भी दिलचस्प है।
1. कार ब्लास्ट से पहले, जब फरीदाबाद मॉड्यूल (Faridabad module) के अन्य डॉक्टर (मुजम्मिल, शाहीन और अदील) गिरफ्तार होने लगे तो उमर का भाई डर गया।
2. उमर ने अपना फोन अपने भाई के सुपुर्द किया था। गिरफ्तारी के डर से भाई ने वह फोन अपने घर के पास एक तालाब (pond) में फेंक दिया।
3. जांच के दौरान, एजेंसियों ने जब उमर के फोन की लोकेशन (location) ट्रेस (trace) की और उसके भाई से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने राज उगल दिया। एजेंसियों ने तालाब से फोन बरामद कर लिया और डेटा रिकवर कर लिया।

 

कौन था डॉक्टर उमर?
1. पेशा: मोहम्मद उमर पेशे से डॉक्टर था और फरीदाबाद (Faridabad) की अल-फलाह यूनिवर्सिटी (Al-Falah University) में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के तौर पर तैनात था।
2. निवासी: वह जम्मू-कश्मीर (J&K) के पुलवामा (Pulwama) जिले का रहने वाला था।
3. साजिश: वह फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल (terror module) का हिस्सा था। 10 नवंबर को अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद, उसने लाल किले के पास कार में खुद को उड़ा लिया।
4. कनेक्शन: यह मॉड्यूल पाकिस्तान (Pakistan) स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

 

‘पैनिक’ में नहीं, ‘सोची-समझी’ साजिश थी
शुरुआत में माना जा रहा था कि यह धमाका हड़बड़ी में हुआ था। लेकिन अब इस वीडियो के सामने आने के बाद, जांच एजेंसियों को यकीन हो गया है कि यह कोई पैनिक ब्लास्ट (panic blast) नहीं, बल्कि एक बेहद सोची-समझी और खतरनाक इरादों वाली आतंकी साजिश (terror conspiracy) थी।
(राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अब इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है और इसे दिल्ली में हुआ पहला ‘कार-बॉर्न सुसाइड अटैक’ (car-borne suicide attack) माना जा रहा है।

Continue Reading

लाइव पन्ना

SIR के खिलाफ दिल्ली में रैली करेगी कांग्रेस

Published

on

 

नई दिल्ली|

कांग्रेस ने चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ दिसंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करने का फैसला किया है। यह फैसला मंगलवार को इंदिरा भवन में हुई बैठक में लिया गया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी मौजूद थे।

कांग्रेस का कहना है कि एसआईआर के जरिए लोगों के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। पार्टी का चुनाव आयोग पर आरोप है कि चुनाव आयोग बिहार की तरह ही बाकी राज्यों में भी इसी नीति को लागू कर रहा है। कांग्रेस ने बताया कि एसआईआर के खिलाफ चलाए गए राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान में लगभग 5 करोड़ लोगों ने समर्थन दिया है।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पर कई राज्यों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि केरल विधानसभा ने इसे स्थगित करने का प्रस्ताव भी पारित किया, लेकिन चुनाव आयोग ने किसी की बात नहीं मानी। वेणुगोपाल का आरोप है कि चुनाव आयोग भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और एसआईआर के खिलाफ देशभर में लड़ाई जारी रखेगी। पार्टी का कहना है कि यह प्रक्रिया लोकतंत्र और विपक्षी दलों को कमजोर करने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने इससे पहले बिहार में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान करीब 47 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए थे। अब यही प्रक्रिया केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में शुरू की गई है, जहाँ 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending