Connect with us

लाइव पन्ना

Namo Bharat Train : भारत की पहली रीजनल रैपिड रेल शुरू, मेरठ से घंटेभर में दिल्ली पहुंचाएगी

Published

on

By Ravi Dwivedi - Own work, CC BY-SA 4.0, Link
मेरठ साउथ RRTS स्टेशन पर खड़ी नमो भारत RRTS रेल (फाइल फोटो, साभार विकिमीडिया)
  • प्रधानमंत्री मोदी ने नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर का शुभारंभ किया।
  • 82 किलोमीटर दूरी वाले शहर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पहुंचना आसान होगा।

नई दिल्ली |

भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Rapid Rail) की शुरूआत हो गई है। यूपी के मेरठ से दिल्ली के लिए नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर (RRTS) का शुभारंभ पीएम मोदी ने रविवार (22 feb) को किया।

यह 82.15 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है, जो पश्चिमी यूपी से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की पहुंच को सुगम कर देगा। दिल्ली से मेरठ तक का सफर 58 मिनट में पूरा होगा।

यह भारत का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) है, जो दिल्ली को मेरठ से जोड़ता है। ये ट्रेनें 180 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जो देश की सबसे तेज ट्रेनों में से एक है।

यह उद्घाटन केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का विस्तार किया जा रहा है। इसका मकसद यात्रा समय में कमी लाना, सड़कों पर भीड़भाड़ कम करना और पर्यावरण-अनुकूल शहरी परिवहन को बढ़ावा देना है।

सराय काले खां से मोदीपुरम तक चलेगी

यह कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर गाजियाबाद, साहिबाबाद, मुरादनगर, मेरठ होते हुए मोदीपुरम तक जाता है। इससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तेज, सुगम और सुरक्षित यात्रा संभव हो गई है। इसके साथ ही, मेरठ मेट्रो का भी शुभारंभ हुआ, जिससे स्थानीय स्तर पर आवागमन आसान होगा।

90 किमी/घंटा की औसत गति से चलेगी

नमो भारत ट्रेनें शहरों के बीच क्षेत्रीय यात्रा के लिए विशेष रूप से बनाई गई हैं। इनकी अधिकतम डिज़ाइन गति 180 किमी/घंटा (design speed) है, परिचालन में अधिकतम गति (operational speed) 160 किमी/घंटा और औसत गति (average speed) करीब 90 किमी/घंटा रहती है। यह सेवा दिल्ली को गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे महत्वपूर्ण शहरों से जोड़ती है, जिसमें स्टॉप्स की संख्या कम है और यात्रा समय काफी कम होता है।

पीएम ने नमो रेल से सफर किया

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हिस्सा लिया। मेट्रो यात्रा के दौरान उन्होंने विद्यार्थयों से बात की और नई कनेक्टिविटी के फायदों पर चर्चा की।

मेरठ मेट्रो और नमो ट्रेन के बीच कनेक्टिविटी

रविवार को शुरू हुई मेरठ मेट्रो 23 किमी लंबी है। यह शहर के भीतर चलेगी और मेरठ सेक्शन में नमो भारत रैपिड रेल के साथ ट्रैक व बुनियादी ढांचा साझा करेगी। इससे यात्रियों को बिना स्टेशन से बाहर निकले दोनों सेवाओं के बीच आसानी से बदलाव करने का विकल्प मिलेगा।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

वृंदावन में नाव पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत, करीब 12 श्रद्धालु लापता

Published

on

इस स्थान पर नाव पलटने से दुर्घटना हुई।

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के वृंदावन में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पटलने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं। मरने वाले सभी श्रद्धालु पंजाब से वृंदावन परिक्रमा के लिए आए थे।

यह घटना शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे के करीब हुई।

मौके पर पहुंचे आगरा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) ने बताया कि

“यह घटना बंसीवट और केशीघाट के बीच में यमुना नदी पर बने पोंटून पुल से नाव के टकरा जाने के चलते हुई। नाव में लगभग 25 से 27 लोग सवार थे और सभी पंजाब से आए हुए थे।”

अधिकारी ने बताया कि मौके पर फायर सर्विस, पुलिस बल, स्थानीय गोताखोर व नाविक भी बचाव अभियान में लगे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्ववीट किया है।

मथुरा पुलिस के अनुसार, “22 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।”

मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने घटना को दुखद बताते हुए कहा है कि “क़रीब एक दर्जन लोग घंटों तक लापता रहे।”

Continue Reading

लाइव पन्ना

विधानसभा चुनाव- 2026 : असम, केरल और पुडुचेरी में आज डाले जा रहे वोट, जनिए अब तक कितनी वोटिंग हुई

Published

on

नई दिल्ली | असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

असम की 126 सीटों, केरलम की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं।

तीनों प्रदेशों में मतदान गुरूवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया और शाम 6 बजे तक चलेगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक़, गुरुवार सुबह एक बजे तक असम में 59.63%, केरल में 49.70% और पुदुचेरी में 56.83% मतदान हुआ है।

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने भी सुबह ही मतदान कर दिया। वहीं, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी पोलिंग बूथ तक मोटरसाइकिल से पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी पत्नी के साथ मतदान किया।

अभी तक मतदान शांतिपूर्ण रूप से जारी है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

लाइव पन्ना

राज्यसभा में शरद पवार समेत 19 सांसदों ने ली शपथ, जानें नीतीश कुमार सहित बाकी 18 सदस्य कब लेंगे शपथ?

Published

on

85 साल के शरद पवार ने दोबारा राज्यसभा सदस्य पद की शपथ व्हील चेयर पर ली। (तस्वीर - FB/Sharadpawar)
85 साल के शरद पवार ने दोबारा राज्यसभा सदस्य पद की शपथ व्हील चेयर पर ली। (तस्वीर - FB/Sharadpawar)

नई दिल्ली | संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में सोमवार को 19 सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें नए और दोबारा चुने गए राज्यसभा सदस्य शामिल हैं।

शपथ लेने वाले प्रमुख चेहरों में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के दिग्गज नेता शरद पवार शामिल रहे।  उम्र और स्वास्थ्य कारणों के बावजूद 85 वर्षीय शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने के लिए संसद पहुंचे।

गौरतलब है कि इस समय राज्यसभा का सेशन नहीं चल रहा है, फिर भी नए सदस्यों को शपथ दिलायी गई।

बता दें कि दस राज्यों की खाली हुईं 37 राज्यसभा सीटों के लिए बीती 16 मार्च को चुनाव हुए थे।

इन राज्यों के सदस्यों ने ली शपथ

उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने कुल 19 सांसदों को शपथ दिलाई गई। इनमें महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल के 5-5 सदस्य, तमिलनाडु के 6 सदस्य और ओडिशा के 3 सदस्य शामिल रहे।

नीतीश कुमार कब लेंगे शपथ?

सोमवार को हुई शपथ के बाद अब 18 और निर्वाचित सदस्यों का शपथ लेना बाकी है। इन सदस्यों में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार का नाम भी शामिल है, जो राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

राज्यसभा की ओर से इसकी तारीख नहीं बतायी गई है लेकिन बिहार विधान सभा के स्पीकर बता चुके हैं कि नीतीश कुमार  दस अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे।

बाकी सदस्यों की शपथ को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि महिला आरक्षण विधेयक के लिए संसद की कार्रवाई 16 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, उस दौरान बाकी नए सदस्य शपथ ले सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending