Connect with us

लाइव पन्ना

PM meeting with CMs: ‘टीम इंडिया’ की तरह संकट से निपटने की अपील 

Published

on

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों की बैठक ली। (तस्वीर - PIB)

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (27 मार्च) को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक की।

इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पैदा हुए सप्लाई चेन संकट पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है।

सभी राज्यों को केंद्र सरकार के साथ मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करना होगा, ताकि ईंधन और उर्वरकों की आपूर्ति बिना रुके चलती रहे।

साथ ही पीएम ने सभी राज्यों से जमाखोरों व अफवाह फैलाने वालो पर नकेल कसने की अपील की है।

हालांकि इस बैठक में उन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं थे जहां चुनाव होने वाले हैं क्योंकि आचार संहिता लगी हुई है।

सरकार की ओर से बताया गया है कि ऐसे राज्यों के सचिवों के साथ अलग से बैठक की जाएगी।

लाइव पन्ना

Week End पर बदला मौसम: आज पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली से यूपी-बिहार तक बारिश का अलर्ट

Published

on

नई दिल्ली | मौसम विभाग ने (IMD) ने आज व कल (29-30 मार्च) के लिए देश के बड़े हिस्से में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम भारत में इसका सबसे ज्यादा असर देखा जाएगा।

भारतीय मौसम विभाग की प्रेस रिलीज के मुताबिक, कश्मीर वैली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी है। जिसका असर मैदानी इलाकों की हवाओं पर पड़ेगा।

दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बारिश का अलर्ट है। जबकि बिहार में आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात में भी बारिश का अलर्ट है। सिक्किम, मेघालय, कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आया है। इसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पूर्वी भारत तक देखा जाएगा।

दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

दिल्ली : मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में 29 से 31 मार्च के बीच गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार:  मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार के अलग-अलग जगहों में बादल गरजने, बिजली गिरने (वज्रपात) के साथ आंधी-पानी को लेकर 31 मार्च तक चेतावनी जारी की गई है।

यूपी : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है, पूर्वी यूपी में भी हल्की बारिश की संभावना जतायी गई है।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात में भी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Continue Reading

लाइव पन्ना

केंद्र सरकार ने कहा- ‘देश में नहीं लगेगा कोई लॉकडाउन, अफवाह न फैलाएं’

Published

on

नई दिल्ली | देश में लॉकडाउन लगने की संभावनाओं वाली खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को पेट्रोलियम मंत्री के अलावा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बयान जारी किए।

तीनों केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि ये सिर्फ अफवाहें हैं। हालात काबू में हैं और पीएम मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की जा रही है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट करके कहा कि

“लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।”

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ANI से कहा कि,

“मुझे हैरानी है कि कुछ नेता कह रहे हैं कि लॉकडाउन होगा और फ्यूल की कमी होगी। ये बेबुनियाद बातें हैं। कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा।”

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद परिसर में मीडिया के सवाल पर कहा-

“ये सब कौन अफवाह उड़ा रहा है। पीएम ने साफ तौर पर कहा था कि पैनिक नहीं होना है। आम लोगों को तकलीफ न हो इसके लिए टॉप लेवल से लेकर नीचे लेवल तक यहां तक कि पीएम खुद मॉनीटर कर रहे हैं।”

PM ने कहा था- कोरोना के समय जैसी एकजुटता दिखानी होगी

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के चार दिन पहले संसद में दिए बयान में कहा था कि “इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं।”

माना जा रहा है कि इस बयान के बाद लोगों को आशंका होने लगी कि कोरोना के समय लगे लॉकडाउन जैसे हालात दोबारा बन सकते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैलने लगीं कि लॉकडाउन लग सकता है।

Continue Reading

लाइव पन्ना

Panic Buying : देश में पेट्रोल-डीजल की मांग में भारी उछाल, HPCL ने लोगों से अफवाह से बचने की अपील की

Published

on

नई दिल्ली | देश के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की मांग में अचानक आई जबरदस्त तेजी के बीच HPCL ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है।

HPCL के प्रमुख का ट्वीट

कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि पिछले दो दिनों में पूरे देश में ईंधन की बिक्री में 15% से अधिक की वृद्धि हुई है।

HPCL ने कहा है कि कुछ विशेष जगहों पर तो पेट्रोल-डीजल की मांग सामान्य दैनिक बिक्री की तुलना में 50% तक बढ़ गई है।

यह उछाल ऊर्जा संकट की खबरों और आगामी सरकारी बैठकों के बीच देखा जा रहा है।

HPCL ने स्पष्ट किया है कि उनकी सप्लाई चेन पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत है। देश भर में स्थित उनके पेट्रोल पंपों (Outlets) पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending