Connect with us

लाइव पन्ना

92 वर्ष की उम्र में अलविदा कह गईं दिग्गज गायिका आशा भोसले

Published

on

नई दिल्ली | मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया है। बीती रात को उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आशा भोसले

आशा भोसले के निधन पर देश-दुनिया से शोक संवेदनाएं आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पीएम मोदी का ट्वीट

पीएम मोदी का ट्वीट

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को बताया कि उनकी मां का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि

“जो भी लोग उनकी मां को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ (Casa Grande) में आ सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।”

आशा भोसले की बड़ी बहन व स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर का पिछले साल ही निधन हुआ था। अब आशा भोसले के निधन के बाद भारतीय संगीत जगत के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है। आशा भोसले ने अपनी जादुई आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज किया।

बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ आशा भोसले

आशा भोसले ने मात्र 10 साल की उम्र में अपने गायन करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती और कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी।

शास्त्रीय संगीत से लेकर चुलबुले गानों और गज़लों तक, उनकी विविधता का कोई सानी नहीं था। उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण सहित अनगिनत सम्मानों से नवाजा गया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *