Connect with us

लाइव पन्ना

चुनाव से ठीक पहले लालू-तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, दिल्ली की कोर्ट ने जमीन घोटाले पर फैसला टाला

Published

on

By Ministry of Railways (GODL-India), GODL-India, Link

नई दिल्ली|

बिहार में दूसरे चरण का चुनाव कल (11 nov) को होना है, उससे ठीक पहले लालू यादव व तेजस्वी यादव को बड़ी राहत मिल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नौकरी के बदले जमीन की सौदेबाजी मामले में आरोप तय करने का आदेश टाल दिया है। आज (10 nov) को अदालत को फैसला सुनाना था, अब यह फैसला 4 दिसंबर को आएगा।

बता दें कि CBI ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए थे। यह मामला CBI द्वारा दर्ज “लैंड फॉर जॉब्स स्कैम” से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि रेल मंत्रालय में नौकरी देने के बदले जमीन ली गई थी। यह मामला2004–2009 के बीच का है। दिल्ली की स्थानीय अदालत को आज तय करना था कि किन धाराओं में मुकदमा चलेगा।

बता दें कि अगर आज आरोप तय होते तो कल इसका नुकसान दूसरे चरण की वोटिंग पर RJD व महागठबंधन को हो सकता था। हालांकि कोर्ट ने आरोप तय करने के आदेश को क्यों टाला है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *