Connect with us

चुनावी डायरी

Bihar Election Result : NDA ने रुझानों में 200 का आंकड़ा पार किया, सूपड़ा साफ करने को तैयार

Published

on

पटना |
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में रुझानों ने नाटकीय मोड़ ले लिया है, जहां एनडीए (NDA) ने 200 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध दोपहर साढ़े तीन बजे के डेटा के मुताबिक, NDA 207 सीटों पर आगे हैं और यह जीत के स्पष्ट संकेत के तौर पर देखा जा सकता है। दोपहर 12 बजे के बाद से आ रहे रुझानों में बीजेपी लगातार सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है।
पहला परिणाम डिक्लेयर 
लंच के बाद काउंटिंग सेंटर पर 11 से 12वें राउंड की वोटिंग जारी है और पहला परिणाम अब घोषित हुआ है। समस्तीपुर जिले की कल्याणपुर विधानसभा सीट से जदयू के प्रत्याशी माहेश्वरी हजारी ने शानदार जीत हासिल की है। हजारी ने CPI (ML) के प्रत्याशी को 38586 वोटों से हरा दिया है।
——————————————-
दोपहर दो बजे तक NDA ने 201 सीटों पर बढ़त बनाई, भाजपा सबसे बड़ा दल 
चुनाव आयोग के दोपहर 2 बजे के आंकड़ों के अनुसार, NDA ने 201 सीटों पर बढ़त बना ली है जो दर्शाता है कि यह राज्य में ‘सूपड़ा साफ’ करने वाली स्थिति है।
NDA के घटक दलों में बीजेपी(91), जदयू(79) , लोजपा (राम विलास) (22), हम(5) और रालोमो(4) ने मिलकर मजबूत प्रदर्शन किया है।
रुझानों में RJD की सीटें घटकर 27 रह गई हैं। सभी सहयोगी दलों की सीटों के रुझानों को मिलाकर महागठबंधन अभी सिर्फ 36 सीटों को पाता दिख रहा है।

NDA के छोटे सहयोगियों का प्रदर्शन शानदार:

  1. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) – LJPRV: चिराग पासवान के नेतृत्व में LJPRV 22 सीटों पर आगे है, जो 2020 में उनकी 1 सीट (137 उम्मीदवारों के साथ) से उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। NDA के 29 सीटों के कोटे में यह प्रदर्शन उनकी बढ़ती ताकत को दिखाता है।
  2. राष्ट्रीय लोक मोर्चा – RSHTLKM: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 4 सीटों पर आगे, जो 2020 में उनकी 0 सीट (5 उम्मीदवार) से बेहतर है, हालांकि प्रभाव सीमित।
  3. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) – HAMS: जीतन राम मांझी की पार्टी 5 सीटों पर मजबूत, 2020 में 4 सीटों (11 उम्मीदवार) से मामूली सुधार, क्षेत्रीय प्रभाव कायम।

 

2020 के विधानसभा चुनाव में क्या हुआ था

  •  NDA – (BJP-74, JD(U)-43, VIP-4, HAM-4, LJP-0) ने 125 सीटें जीतीं थीं।
  • महागठबंधन (RJD-75, कांग्रेस-19, CPI-ML-12) ने 110 सीटें हासिल कीं।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *