Connect with us

लाइव पन्ना

बिहार : नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, कल लेंगे CM पद की शपथ

Published

on

बिहार विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया। (साभार- नीतीश कुमार फेसबुक)
बिहार विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया। (साभार- नीतीश कुमार फेसबुक)

पटना |

एनडीए विधायक दल का नेता बनने के बाद बुधवार शाम (19 नवंबर) नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब कल (20 नवंबर) को प्रसिद्ध गांधी मैदान में वे नई सरकार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इस्तीफा देने के बाद पुरानी सरकार भंग हो गई है और अब राज्यपाल के आदेश पर नई सरकार के गठन तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को अपना नेता चुन लिया गया।

यह बैठक बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई। इससे पहले भाजपा और जदयू के विधायक दल की अलग-अलग बैठक हुई थी। भाजपा की बैठक में जहां सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुना गया, वहीं नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।