Connect with us

दुनिया गोल

Islamabad Talks : 47 साल बाद अमेरिका-ईरान के बीच पहली सीधी वार्ता

Published

on

नई दिल्ली | अमेरिका और ईरान के बीच आमने-सामने की युद्धविराम (Ceasefire) वार्ता का पहला चरण पाकिस्तान की राजधानी में संपन्न हो गया है।

मध्यस्थता से जुड़े सूत्रों के हवाले से ‘अल जजीरा’ ने यह रिपोर्ट किया है।

इस्लामाबाद टॉक्स नाम से हो रही इस शांति वार्ता के पहले दिन सकारात्मक माहौल में चर्चा होने की खबर अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट की है।

इस्लामाबाद में 11 अप्रैल से होने जा रही शांति वार्ता को 'इस्लामाबाद टॉक्स' नाम दिया गया है। (फोटो- X/@CaitlinDoornbos)

इस्लामाबाद में 11 अप्रैल से शांति वार्ता शुरु हुई। (फोटो- X/@CaitlinDoornbos)

गौरतलब है कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद यह पहली आमने-सामने की वार्ता है।

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया गया है कि दोनों पक्ष लिखित दस्तावेजों (Written Texts) का आदान-प्रदान कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दोनों देश आज हुए समझौतों पर एकमत हैं।

पाकिस्तानी मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि इस वार्ता को दो चरण में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में दोनों देशों के प्रतिनिधि, पाकिस्तानी पीएम के जरिए वार्ता करेंगे।

इस चरण में सफलता के बाद दूसरे चरण में दोनों देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने वार्ता करेंगे।

ईरानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी प्रतिनिधि, ईरान की फ्रीज़ संपत्ति को रिलीज़ करने के लिए राज़ी हो गए हैं।

हालांकि, अमेरिका ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।