Connect with us

लाइव पन्ना

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी हुई, जल्द खुलासा करेंगे : राहुल गांधी

Published

on

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, इस दौरान वे संविधान की प्रति दिखाते हुए। (Photo - Rahul Gandhi FB page)
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, इस दौरान वे संविधान की प्रति दिखाते हुए। (Photo - Rahul Gandhi FB page)
  • राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा- वोट चोरी को कवरअप करने के लिए SIR करायी जा रही है।

नई दिल्ली |

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि हरियाणा (Haryana) में जिस तरह वोट चोरी (Vote Theft) करके सरकार चुराई गई, उसी तरह मध्य प्रदेश और छत्तीगढ़ में भी हुआ।

राहुल गांधी दो दिन के लिए मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh) में हैं और वहां उन्होंने पत्रकारों के सामने वोट चोरी का नया दावा किया है। उन्होंने कहा

“मेरा मानना है कि जैसा हरियाणा में हुआ, वैसा ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) में हुआ है, इसको लेकर हमारे पास जानकारियां हैं जो हम आहिस्ते-आहिस्ते दिखाएंगे।”(sic)

राहुल गांधी ने कहा कि “मेन मुद्दा वोट चोरी का है, SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) तो उसको कवरअप करने के लिए है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इसके बारे में भी एक-एक करके प्रेजेंटेशन देंगे, जैसे उन्होंने हरियाणा को लेकर दिया है।”

उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी तक जितनी जानकारियां आई हैं, हमने उनमें से काफी कम जानकारी ही सामने रखी है। आने वाले समय में हम इस पर और जानकारियां साझा करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि ” ‘वोट चोरी’ करके आंबेडकर जी के संविधान पर हमला किया जा रहा है, ऐसा पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश जी गठजोड़ करके कर रहे हैं।”

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *